
नई दिल्ली: मिस्र के उत्तरी दकाहलिया प्रांत में एक दर्दनाक हादसा हो गया है बता दें कि एक मिनी बस नहर में गिर गई जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई है। हादसे की जानकारी पुलिस और रेस्क्यू टीम को दी गई जिसके बाद लोगों को रेस्क्यू करनी शुरू हुआ। जिसमें घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गय़ा वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिवा दिए है।
जानकारी के अनुसार, आगा शहर के अल रयाह अल तौफीकी नहर में एक मिनी बस गिर गई जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में करीब 46 यात्री सवार थे, जिनमें छात्रों का एक समूह भी शामिल था। हादसे की जानकारी पुलिस और रेस्क्यू टीम को दी गई जिसके बाद लोगों को रेस्क्यू करनी शुरू हुआ। जिसमें घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गय़ा वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिवा दिए है। मृतकों में छह महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं।
वहीं इस हादसे की पुष्टि स्वास्थ्य मंत्रालय ने की है। वहीं सामाजिक एकजुटता मंत्रालय ने इस हादसे में मरने वालों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। मंत्रालय ने दुर्घटना में जान गवाने लोगों के परिवारों को 100,000 मिस्रियन पाउंड देने की घोषणा की है। जबकि अन्य पीड़ितों के परिवारों को 25,000 पाउंड दिए जाएंगे। इसके अलावा घायलों को 5000 पाउंड मिलेंगे।
Leave a comment