Search KhabarFast

Press ESC to close

Middle East Crisis: ईरान की मस्जिद पर इजरायल ने किया हमला, 3 लोगों की मौत; कई घायल

Middle East Crisis: ईरान की मस्जिद पर इजरायल ने किया हमला, 3 लोगों की मौत; कई घायल

Middle East Crisis: पिछले एक महीने से ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच भीषण युद्ध चल रहा है। एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अब युद्ध रोकने की बात कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ युद्ध भयंकर होता जा रहा है। यह युद्ध कहां जाकर खत्म हो गया, इसका जवाब कोई नहीं दे सकता है। इसी बीच इजरायल ने ईरान के जंजन शहर में फिर से बमबारी की है। इस हमले में करीब 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं।

एएफपी के मुताबिक, एक सरकारी टेलिविजन ने बताया कि जंजन शहर के 'ग्रैंड हुसैनीया'नाम की एक इमारत में शिया समुदाय के लोग शोक सभा में शामिल होने के लिए एकत्रित हुए थे। जिसके बाद दुश्मन के हमले में ज़ंजन में 'फ़िरदौसी स्ट्रीट'बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जंजन शहर को इरान की औद्योगिक प्रांतीय राजधानी माना जाता है। यह तेहरान से करीब 300 क्रिलोमीटर दूर है। बताया जा रहा है कि गुंबद और मीनारों के कुछ हिस्सें भी क्षतिग्रस्त हुए हैं ।

ट्रंप ने किया बड़ा दावा

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमें यहां आए हुए 2या 3हफ़्ते हो गए हैं। हम यहां से चले जाएंगे। क्योंकि हमारे लिए ऐसा करने का कोई कारण नहीं है। यह फ़्रांस के लिए होगा। यह उसके लिए होगा जो भी इस जलडमरूमध्य (हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य) का इस्तेमाल कर रहा है। लेकिन मुझे लगता है कि जब हम यहां से चले जाएँगे, तो शायद सब कुछ ठीक हो जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Fuel Crisis: अब इस देश में गहराया तेल संकट, 9 में से 1 पेट्रोल पंप पर ईंधन की कमी

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और तेल की सप्लाई में आ रही रुकावट का असर अब यूरोप में भी दिखाई देने लगा है। फ्रांस में ईंधन संकट बढ़ता जा रहा है। देश में डीजल की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

Google Gemini AI ने साइबर टेस्ट के दौरान 3 कंपनियों के सिस्टम में की सेंध, फिर खुद ही रोका हमला

Google के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल Gemini को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक साइबर सिक्योरिटी टेस्ट के दौरान Gemini AI ने गलती से तीन असली कंपनियों के सिस्टम में सेंध लगा दी।

श्रीलंकाई सांसद ने अपने राष्ट्रपति के सामने रखी मांग, कहा-पीएम मोदी से कहिए सऊदी में नागरिक को बचा लें

Sri Lanka Leader Appeals PM Modi:यूएई में श्रीलंकाई नागरिक को दी गई सजा को रोकने के लिए वहां के विपक्षी सांसद ने अपने राष्ट्रपति अनुरा कुमार दियासानयके से पीएम मोदी से बात करके मामले का समाधान करने का आग्रह किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast