अजब-गजब: पूरी रीति-रिवाज के साथ मगरमच्छ संग रचाई शादी, जानें वजह

अजब-गजब: पूरी रीति-रिवाज के साथ मगरमच्छ संग रचाई शादी, जानें वजह

मैक्सिको:  शादी जिंदगी में एक बार होती है इसलिए हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता है। हालांकि कई ऐसी शादी होती है जो सोशल मीडिया पर खुद सुर्खियां बटोरती है। अगर आपको याद हो तो बता दें कि कुछ दिनों पहले एक लड़की ने अपने आप से ही शादी की थी। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई है। हाल ही में ऐसे ही एक शादी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक शख्स मगरमच्छ से शादी करता हुआ दिखाई दे रहा है। 

दरअसल यह अनोखी शादी मैक्सिको में की गई है। जहां दुल्हन इंसान नहीं बल्कि मगरमच्छ थी और दूल्हा मैक्सिको के सैन पेड्रो हुआमेलुला शहर का मेयर था। बता दें कि यह शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ की गई है। शादी में हजारों लोग शामिल हुए और दूल्हे के रिश्तेदारों ने भी सारी रस्में  निभाईं। हालांकि इस खास शादी के पीछे की वजह भी बहुत ही खास है।

आपको बता दें कि मैक्सिको देश में यह पुरानी परंपरा है। इस तरह की शादी इंसान के रिश्तों को पर्यावरण और जानवरों से मजबूत करने के लिए की जाती है। वहां की मान्यता है कि इस तरह करने से भगवान से मनचाही चीज मिल जाती है। ज्यादातर लोग अच्छी बारिश और अधिक मछली पाने के लिए ही इस तरह के आयोजन करते हैं। वहीं मेयर ने भी इसी मकसद से यह शादी की।

इसके अलावा मैक्सिको के लोगों का कहना है कि यह परंपरा 1789 से चल रही है। इसे निभाने के लिए रस्मों का खास ध्यान रखा जाता है। लोग सबसे पहले मगरमच्छ  का नाम रखते हैं। इसके बाद शादी की तारीख तय की जाती है। शादी वाले दिन रिश्तेदारों और दोस्तों को इन्वाइट किया जाता है। इसके बाद सबके सामने शादी संपन्न की जाती है।

Leave a comment