
नई दिल्ली: मैक्सिको के एक जेल में ताबड़तोड़ गोलियां चली जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई हैं जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की जानकारी पाकर जेल में भारी पुलिस बल और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवाए और स्थिति को शांति पूर्वक सुलझाया। वहीं बताया जा रहा कि मरने वालों में कुछ सुरक्षाकर्मी में भी हैं। साथ ही कम से कम 24 कैदी भाग गए।
जानकारी के अनुसार, जुआरेज शहर की एक जेल में कुछ अज्ञात लोगों ने हमला बोले दिया। जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा हैं कि मरने वालों में 10 सुरक्षाकर्मी और चार कैदी है,जबकि 13 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं कम से कम 24 कैदी भाग निकले। इस हमले किसने किया हैं इसकी अभी जानकारी नहीं मिली हैं।
पुलिस के अनुसार, हमला सुबह करीब सात हुआ यहां कुछ अज्ञात लोग जेल में बंदूक लेकर घुस गए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा शहर के एक अलग हिस्से मेंभी दो और एक ड्राइवरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सशस्त्र हमले में उनकी मौत हुई है। घटना उस समय हुई, जब जेल में बंद कैदियों के अपने परिवारों से मिलने का समय था। इसी दौरान सुबह लगभग 7 बजे कुछ बंदूकधारी एक गाड़ी से जेल में घुस आए और सुरक्षा अधिकारियों को गोली मार दी। इस डर के माहौल में 24 कैदी जेल से भाग निकले।
Leave a comment