
नई दिल्ली: मैक्सिको के गुआनाजुआतो स्थित इरापुआटो में हथियारबंद शख्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई घायल बताएं जा रहे है। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए है साथ ही पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है।
गोलीबारी में 12 लोगों की मौत
जानकारी के अनुसार, ग्युरेरो राज्य के सिटी हॉल में एक शख्स ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई घायल बताएं जा रहे है। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए है साथ ही पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतकों में 6 पुरूष और 6 महिलाएं बताई जा रही है। बता दें कि करीब एक महीने पहले भी दक्षिण-पश्चिम मैक्सिको में गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें 18 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी।
वहीं मैक्सिको के एक पत्रकार जैकब मोराल्स ने इस हादसे की जानकारी ट्वीट के जरिए शेयर की है जिसमें कहा जा रहा है कि इस हादसे में 20 से ज्यादा लोगों की मौत होने की आशंका है, जिनमें 12 साल के बच्चे की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बता दें कि मैक्सिको में गोलीबारी की घटनाएं लगातार अंजाम दी जा रही हैं।
Leave a comment