
Ajab-gajab: दुनिया में कई अजीबो-गरीब जनजाति के लोग बसे हुए है। उनके रीति-रिवाज भी काफी अजीब होते है। ऐसे में एक जनजाति है जिस दातों के जरिए सुंदरता माना जाता है। इतना ही नहीं जनजाति में पुरुष मेकअप करते है। दरअसल नाइजीरिया की वोडाबे जनजाति में एक प्रतियोगिता होती है, जिसमें पुरुष मेकअप करके भाग लेते हैं।
इस देश में हर साल गुएरेवोल नाम की प्रतियोगिता होती है। यह एक पुरुष सौंदर्य प्रतियोगिता है, जिसे प्रेमालाप के तौर पर आयोजित किया जाता है। इस आयोजन के दौरान, युवा पूर्ण श्रृंगार करते हैं। वो अपने फेस पर पारंपरिक रूप से पेंट करते हैं, बेहतरीन कपड़े और गहने पहनते हैं।
वहीं महिला दर्शकों के सामने खड़े होते हैं। जिसका उद्देश्य एक योग्य युवती का ध्यान आकर्षित करना है। इस जनजाति में आदर्श पुरुष का सौंदर्य चमकदार आंखों और दांतों से आंका जाता है। जिसकी आंखें और दांत सबसे ज्यादा चमकदार होते इसलिए, उसे सबसे आकर्षक पुरुष माना जाता है।
महिलाओं को आकर्षित करने के लिए प्रतिभागी अलग-अलग तरह से मुस्कुराते हैं और अलग-अलग चेहरे की अभिव्यक्ति भी करते हैं। महिलाएं उन पुरुषों को चुनती हैं, जिन्हें वे सबसे आकर्षक पाती हैं।
Leave a comment