मेघालय में दर्दनाक हादसा... चार लड़कियों को डंपर ने कुचला, हादसे में सभी की मौत

मेघालय में दर्दनाक हादसा... चार लड़कियों को डंपर ने कुचला, हादसे में सभी की मौत

Meghalaya Accident: मेघालय के री भोई में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में चार लड़कियों की मौत हो गई है। री भोई जिले के थादरंग गांव में शुक्रवार, 3 अक्टूबर की शाम पत्थर के टुकड़े ले जा रहे एक डंपर ट्रक ने चारों को कुचल दिया। ये घटना शाम करीब 6 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था और उसने वाहन पर से कंट्रोल खो दिया था। वहीं इस हादसे में 19, 13 और 11 साल की तीन लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई।

एक लड़की की इलाज के दौरान मौत

इस हादसे में गंभीर रूप से घायल एक अन्य 13 साल की लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां आज, 4 अक्टूबर की सुबह उसकी भी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक को जब्त कर लिया।  आगे की जांच के लिए वाहन को मावलसनई पुलिस चौकी ले जाया गया।

सदमे में पूरा गांव

इल भयानक घटना के बाद परिवार को रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। एक साथ 4 लड़कियों की मौत से गांव के लोग सदमे में हैं। डंपर चालक के गिरफ्तार होने से उन्हें पुलिस की कार्रवाई से संतुष्टि है, लेकिन लड़कियों की मौत ने उन्हें उन्हें झकझोर कर रख दिया है।  

Leave a comment