AMERICA: वाशिंगटन में सामूहिक गोलीबारी में 1 की मौत, 5 लोग घायल

AMERICA: वाशिंगटन में सामूहिक गोलीबारी में 1 की मौत, 5 लोग घायल

नई दिल्ली:  अमेरिका वाशिंगटन में एक बार फिर बरपा गन कल्चर का कहर। देश में तमाम सख्ती के बावजूद फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। वाशिंगटन मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने कहा कि पूर्वोत्तर वाशिंगटन में सोमवार रात हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।खबूरों के मुताबिक,शूटिंग 15वीं और एफ स्ट्रीट्स नॉर्थईस्ट में स्थित एक अपार्टमेंट बिल्डिंग के बाहर हुई। सभी पीड़ित वयस्क पुरुष थे, और घायलों का इलाज क्षेत्र के अस्पतालों में किया गया है।

आपको बता दे कि, फायरिंग एफ स्ट्रीट एनई के 1500 ब्लॉक में हुई। वॉशिंगटन डीसी पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग (एमपीडी) के अनुसार गोलीबारी सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई। एमपीडी प्रमुख रॉबर्ट कोंटी ने गोलीबारी में छह लोगों के घायल होने और एक के मारे जाने की पुष्टि की। घायलों में अभी किसी की पहचान नहीं हो सकी है। कॉन्टी ने पुष्टि की है कि सभी घायल पुरुष हैं। गोलीबारी किस वजह से हुई, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

इससे पहले अमेरिका में फ्रीडम डे परेड के दौरान फायरिंग की घटना हुई थी। शिकागो के हाइलैंड पार्क इलाके में फ्रीडम डे परेड निकाली जा रहा थी। इसी परेड के दौरान ये गोलीबारी हुई। गोलीबारी के बाद शिकागो के हाइलैंड इलाके मे अफरा.तफरी मच गई थी। इस शूटआउट में 5 लोगों की मौत हुई थी।

हाल ही में आया है बंदूक हिंसा रोधी कानून

बता दें कि हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बंदूक हिंसा रोधी बिल को मंजूरी दी थी। इस विधेयक को डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दोनों राजनीतिक दलों का समर्थन मिला। टेक्सास के एक स्कूल में एक बंदूकधारी शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग में 19 छात्रों और दो शिक्षकों को बेरहमी से मार दिया था। इस घटना के बाद से ही देश में हथियार खरीदने संबंधी एक कड़े कानून के लिए सरकार पर दबाव बनाया जा रहा था।

Leave a comment