Sri Lanka Presidential Election: मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके होंगे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति, आज लेंगे शपथ

Sri Lanka Presidential Election: मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके होंगे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति, आज  लेंगे शपथ

Marxist Leader, Anura Dissanayake: साल 2022 के आर्थिक संकट के बाद श्रीलंका में आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हो चुके है। मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने रविवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है। इसके बाद सोमवार यानी आज अनुरा कुमारा दिसानायके राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करेंगे। आपको बता दें, इस शपथ के बाद अनुरा श्रीलंका के नौवें राष्ट्रपति होंगे।

कौन है ये मार्क्सवादी नेता?

56 वर्षीय अनुरा कुमारा दिसानायके उत्तर मध्य प्रांत के ग्रामीण थंबुत्तेगामा के रहने वाले है। उन्होंने कोलंबो उपनगरीय केलानिया विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की है। वह साल 1987 में एनपीपी की मातृ पार्टी जेवीपी में शामिल हुए थे, जब उनका भारत विरोधी विद्रोह चरम पर था। वहीं, अब मार्क्सवादी जनता विमुक्ति पेरामुना पार्टी के नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) के नेता है। उन्होंने समागी जना बालवेगया (एसजेबी) के साजिथ प्रेमदासा को पराजित कर यह जीत हासिल की थी।

युवा मतदाताओं को प्रभावित किया

दिसानायके को श्रीलंका में AKD के नाम से जाना जाता है। उनकी पार्टी JVP के लिए राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतना बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। क्योंकि यह पार्टी लंबे समय से हाशिये पर थी। उन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी और राजनीतिक संस्कृति में बदलाव का दावा करते हुए युवा मतदाताओं को बहुत प्रभावित किया। वे आर्थिक संकट के बाद से व्यवस्था में बदलाव की मांग कर रहे हैं। इसलिए युवा मतदाताओं ने दिसानायके के पक्ष में जमकर मतदान किया।

मौजूदा राष्ट्रपति मतगणना के पहले दौर में बाहर

गौरतलब है कि 2022 में श्रीलंका में महंगाई इतनी ज्यादा बढ़ गई कि लोगों ने तत्कालीन सरकार के खिलाफ विद्रोह कर दिया। इस कारण तत्कालीन राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को देश छोड़कर भागना पड़ा था। इसके बाद संसद की ओर से रानिल विक्रमसिंघे को राष्ट्रपति बनाया गया था। इन दो सालों में उन्होंने आर्थिक सुधार पर जोर दिया था और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुानव लड़ रहे थे, लेकिन वह पहले दौर की मतगणना में भी जीत हासिल नहीं कर पाए।

निवर्तमान राष्ट्रपति ने क्या कहा?

चुनाव परिणाम के बाद रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके मैं श्रीलंका के प्यारे बच्चे को आपकी देखभाल में सौंप रहा हूं। मैं चाहता हूं कि नए राष्ट्रपति के रूप में आपकी देखरेख में बच्चे को सुरक्षित रूप से उसके गंतव्य तक पहुंंचाया जाए।

दूसरे चरण की मतगणना में चुने गए मार्क्सवादी नेता

आपको बटा दें, श्रीलंका में शनिवार को राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान हुआ था। लेकिन मतगणना के पहले चरण में किसी विजेता को आवश्यक 50 फीसदी से अधिक मत नहीं मिले थे। इस कारण चुनाव आयोग ने दूसरे चरण की मतगणना का आदेश दिया था। जिसके बाद दूसरे चरण की मतगणना में मार्क्सवादी नेता अनुरा दिसानायके विजयी हुए।

Leave a comment