लालू यादव ने तेजस्वी को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया RJD का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

bihar politics: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए हैं। लालू यादव ने छोटे बेटे तेजस्वी को आरजेडी की कमान सौंप दी है। बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार आरजेडी को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में पार्टी में बड़े बदलाव करने के संकेत मिल रहे थे, जिसकी शुरुआत हो गई है। आरजेडी के अंदर बीते कुछ दिनों से इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि तेजस्वी यादव भविष्य की राजनीति को देखते हुए पार्टी की पूरी कमान अपने हाथों में लेना चाहते हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब तेजस्वी यादव को खुलकर पार्टी की जिम्मेदारी संभालनी होगी। इससे पहले आरजेडी नेतृत्व हर बड़े फैसले पर अंतिम फैसला लालू प्रसाद यादव पर छोड़ा जाता था। लेकिन अब आरजेडी में तेजस्वी युग की शुरुआत होने जा रही है।
मां राबड़ी, बहन मीसा ने जाहिर की खुशी
तेजश्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर मां राबड़ी देवी और बड़ी बहन मीसा भारती ने खुशी जाहिर की है. दोनों ने कहा है कि पार्टी ने तेजश्वी को बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है।मीसा भारती ने कहा कि अब पार्टी तेजश्वी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी। यह पहली बार हुआ है कि पार्टी में दो अध्यक्ष होंगे। लालू यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष और तेजश्वी यादव राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष।
अब तेजस्वी लेंगे सारे फैसले
बता दें कि तेजस्वी यादव आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं, फिलहाल लालू यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे, मगर कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अब सारे फैसले तेजस्वी ही करेंगे। कई जानकार यह भी मानते हैं कि अभी भी सारे फैसले तो तेजस्वी ही कर रहे हैं। इसी तरह प्रदेश स्तर पर भी एक कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाएगा।अभी जो प्रदेश अध्यक्ष हैं- मंगनी लाल मंडल वो बने रह सकते हैं। मगर किसी युवा को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी जाएगी, जो संगठन को नए सिरे से बनाएगा।
बिहार विधासभा में नेता प्रतिपक्ष हैं तेजस्वी
तेजस्वी यादव पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के छोटे बेटे हैं और बिहार के उप मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। फिलहाल वह बिहार विधासभा में नेता प्रतिपक्ष का पद भी संभाल रहे हैं।हाल ही में संपन्न हुआ का विधानसभा चुनाव राजद ने तेजस्वी यादव के चेहरे पर लड़ा था, लेकिन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद से ही पार्टी में लगातार मंथन चल रहा था। अब तेजस्वी यादव ने पार्टी की कमान पूरी तरह से अपने हाथों में ले ली है।
Leave a comment