Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP-हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ बढ़ाएगा ठंड और गिरेगा पारा, भारी बारिश का अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP-हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ बढ़ाएगा ठंड और गिरेगा पारा, भारी बारिश का अलर्ट जारी

IMD Rain Alert:देश के उत्तरी हिस्सों में मौसम ने करवट ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के उत्तरी इलाकों में अगले दो-तीन दिनों में भारी बारिश हो सकती है। जिस वजह से तापमान में गिरावट आएगी औक ठंड बढ़ जाएगी।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

IMD की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, यह पश्चिमी विक्षोभ 26 जनवरी से शुरू होकर 28 जनवरी तक सक्रिय रहेगा। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि 27 जनवरी को कुछ इलाकों में भारी बारिश या ओलावृष्टि हो सकती है। जिसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और ओले गिरने की आशंका जताई गई है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है, जो सामान्य से नीचे है, लेकिन बारिश के बाद इसमें भी गिरावट आएगी।

मैदानी इलाकों में ठंड का कहर

IMD की मानें तो दिल्ली-NCR में रात से ही मध्यम से भारी बारिश शुरू हो सकती है। येलो अलर्ट है, जिसमें गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। उत्तर प्रदेश के आगरा, मेरठ और सहारनपुर में ओलावृष्टि की संभावना है। जबकि पूर्वी हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है। हरियाणा और पंजाब में भारी बारिश की आशंका है। चंडीगढ़ और अमृतसर जैसे शहरों में ठंड बढ़ेगी।

बता दें, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जिससे कोल्ड वेव की स्थिति बन सकती है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में पहले से ही ठंड की लहर चल रही है। लेकिन बारिश इस ठंड को और बढ़ा सकती है। IMD ने कहा है कि अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानों में ठंड बढ़ेगी।  

Leave a comment