Search KhabarFast

Press ESC to close

Moto G87 जल्द होगा लॉन्च, दमदार फीचर्स और 5G सपोर्ट से मचाएगा धमाल

Moto G87 जल्द होगा लॉन्च, दमदार फीचर्स और 5G सपोर्ट से मचाएगा धमाल

Motorola G87 Launching Soon: स्मार्टफोन बाजार में Motorola एक बार फिर अपने नए फोन को लेकर चर्चा में है। कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन Moto G87 लॉन्च से पहले ही ऑनलाइन लिस्टिंग में सामने आ गया है। इस लीक के जरिए फोन के कई अहम फीचर्स की जानकारी मिली है, जिससे साफ है कि यह फोन बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छा विकल्प बन सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Moto G87 में MediaTek Dimensity 6000 series का प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह चिपसेट 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इससे यूजर्स को गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग में बेहतर अनुभव मिलेगा।

8GB RAM मिलने की उम्मीद 

फोन में 8GB RAM मिलने की उम्मीद है, जिससे यह डिवाइस तेज और बिना रुकावट काम करेगा। इसके अलावा, स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाने का ऑप्शन भी मिल सकता है, जो इस प्राइस रेंज में खास माना जा रहा है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला स्क्रीन दिया जा सकता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग और भी स्मूद होगी।

बैटरी भी हो सकती है दमदार 

बैटरी के मामले में भी यह फोन दमदार हो सकता है। इसमें बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे यूजर्स लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल कर पाएंगे। डिजाइन की बात करें तो फोन को Pantone कलर ऑप्शन में देखा गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। Motorola अपने सिंपल और स्टाइलिश डिजाइन के लिए जाना जाता है और इस फोन में भी वही अंदाज देखने को मिल सकता है।

जल्द हो सकता है लॉन्च

Moto G87 को कंपनी की यूरोपियन वेबसाइट और एक रिटेल साइट पर लिस्ट किया गया है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिलते हैं। माना जा रहा है कि इसे पहले ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा, इसके बाद भारत में लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो यूरोप में इसकी कीमत करीब 406 यूरो यानी लगभग 44 हजार रुपये बताई जा रही है। हालांकि भारत में इसकी कीमत कम रखी जा सकती है और यह करीब 20 से 22 हजार रुपये के बीच लॉन्च हो सकता है। कुल मिलाकर, Moto G87 उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, जो कम कीमत में दमदार फीचर्स और 5G स्मार्टफोन चाहते हैं।

Also read: भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है Nissan Patrol, लग्जरी SUV सेगमेंट में बढ़ेगी टक्कर

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कैमरे वाले नए AirPods ला सकता है Apple, AI फीचर्स होंगे खास

Apple अपने नए एयरपॉड्स पर काम कर रहा है, जिसमें बिल्ट-इन कैमरा दिया जा सकता है। इन खास एयरपॉड्स को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चा चल रही थी, लेकिन अब नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी इस प्रोजेक्ट के अंतिम चरण में पहुंच गई है।

Hyundai लाएगी दो नई SUV, एक पेट्रोल तो दूसरी होगी इलेक्ट्रिक

दक्षिण कोरियाई ऑटो कंपनी Hyundai Motor Company जल्द ही भारतीय बाजार में दो नई एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का फोकस अब भारत के तेजी से बढ़ते SUV और इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट पर है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast