Marco Rubio India Tour: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो कोलकाता पहुंच गए हैं। वह पहली बार भारत की यात्रा पर आए हैं। 23 मई की सुबह वह कोलकाता पहुंचे। मार्को रुबियो पीएम मोदी से भी मुलाकात करने वाले हैं। चार की दिन ये यात्रा भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
कोलकाता पहुंचने के बाद मार्को रुबियो मदर टेरेसा ऑफ दी मिशनरीज ऑफ चैरिटी गए। वहां उन्होंने मदर टेरेसा को श्रद्धा सुमन अर्पित की। उनकी यात्रा को देखते हुए कोलकाता में सुरक्षा-व्यव्सथा पुख्ता की गई है। वहीं, मार्को रुबियो के साथ अमेरिकी राजदूत सार्जियो गोर भी मौजूद रहे।
मार्को का भारत दौरा क्यों खास
बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो पहली बार भारत की यात्रा पर आए हैं। उनकी इस यात्रा के दौरान, दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत होने वाली है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात में वह व्यापार, रक्षा सहयोग, तकनीक और QUAD जैसे अहम विषयों पर वार्ता कर सकते हैं। मार्को रुबियो आज ही पीएम मोदी से मुलाकात करने नई दिल्ली पहुंचेंगे।
Also read: एक हाईवे से जुड़ेंगे 4 बड़े शहर, DND–फरीदाबाद-सोहना कॉरिडोर से बदलेगी NCR की तस्वीर, गडकरी ने लिया जायजा
मजबूत हो रहे भारत और अमेरिका के रिश्ते
गौरतलब है कि भारत-अमेरिका के रिश्ते पिछले कुछ साल में लगातार मजबूती की तरफ बढ़ रहे हैं। सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रक्षा सहयोग और हिंद-प्रशांत रणनीति जैसे क्षेत्रों में भारत और अमेरिका, दोनों तेजी से साझेदारी को आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसे में मार्को रूबियो की यह यात्रा आने वाले वक्त में भारत-अमेरिका संबंधों को नई दिशा देने वाली हो सकती है।