Fuel Price Increases: पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के लिए लोगों को एक बार फिर अपनी जेब ढ़िली करनी होगी। सरकार ने लगातार तीसरी बार ईंधन के रेट में इजाफा किया है। पेट्रोल पर 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 91 पैसे प्रति लीटर रेट बढ़ाए गए हैं। वहीं, सीएनजी की कीमत भी एक रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है।
अब राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल के रेट 91.58 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। साथ ही सीएनजी अब 81.09 रुपए प्रति किलो के रेट पर मिलेगा। बता दें कि 10 दिनों के भीतर लगातार तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। वहीं, हरियाणा में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर ₹100.40 प्रति लीटर पहुंच गया है। डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसके दाम ₹92.94 पर पहुंच गए हैं।
15 मई को पहली बार बढ़ा दाम
बता दें कि इस साल पेट्रोल-डीजल के दाम में 15 मई को पहली बार इजाफा किया गया है। 15 मई को पेट्रोल-डीजल के दाम पर 3-3 रुपए बढ़ाए गए थे। उसके बाद फिर 19 मई को पेट्रोल पर 87 पैसे और डीजल पर 91 रुपए बढ़ाए गए थे। इस तरह से पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल 5 रुपए महंगा हुआ है। हालांकि, सरकार की तरफ से कहा जा रहा है कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और सप्लाई पहले की तरह बनी हुई है। मंत्रालय ने कहा कि लोग किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।
Also read: एक हाईवे से जुड़ेंगे 4 बड़े शहर, DND–फरीदाबाद-सोहना कॉरिडोर से बदलेगी NCR की तस्वीर, गडकरी ने लिया जायजा
अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण परेशानी
बता दें कि अमेरिका-ईरान में 28 फरवरी को युद्ध शुरु हुआ था। जिसके बाद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया था। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने के कारण पूरे विश्व में तेल संकट छा गया। हालांकि, फिलहाल अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम चल रहा है लेकिन, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही पहले की तरह नहीं हो रही है यानी होर्मुज को पूरी तरह नहीं खोला गया है। जिसके कारण विश्व के कई देशों में तेल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। हालांकि, फिलहाल भारत सरकार की तरफ से कहा गया है कि तेल आपूर्ति कम नहीं हुई है।