RAJASTHAN: कन्हैया लाल की रिपोर्ट में हुए कई बड़े खुलासे, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

RAJASTHAN: कन्हैया लाल की रिपोर्ट में हुए कई बड़े खुलासे, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर शहर में मंगलवार को दिनदहाड़े कन्हैया लाल नाम के एक टेलर की हत्या कर दी गई।  वहीं अब कन्हैयालाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे किए गए है। रिपोर्ट के मुताबिक कन्हैयालाल के शरीर पर 26 वार किए गए थे। गर्दन पर भी जगह-जगह काटे जाने के निशान मिले हैं। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल मामला 15 जून से शुरू हुआ था। कन्हैयालाल के फोन से नूपुर शर्मा के समर्थन में एक मैसेज किया गया था। जिसका उनके आसपास के लोगों ने विरोध किया और उनके पड़ोस में रहने वाले एक शख्स से कन्हैयालाल के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। जिसके बाद कन्हैयालाल को पुलिस ने हिरासत में लिया। हालांकि कन्हैयालाल को कोर्ट से जमानत मिल गई। कन्हैयालाल की ट्रेलर की दुकान है। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद कन्हैयालाल ने अपनी दुकान खोलनी शुरू की तो उसे जान से मारने की धमकियां मिलने लगी और दुकान ना खोलने की बात भी कहीं जाने लगी। कन्हैयालाल ने पुलिस को अपनी हत्या की आशंका जताई थी। कन्हैयालाल ने पुलिस को बताया कि नाजिम और उनके 5 साथियों उनके दुकान की रेकी कर रहे है और दुकान भी खोले नहीं दे रहे है। लेकिन पुलिस ने इस पर की ठोस कार्रवाई नहीं की।

हत्या के बाद आरोपियों ने सोशल मीडिया पर हत्या की वीडियो शेयर की और साथ ही हत्या की बात कही। कन्हैयालाल की हत्या के बाद शहर में कानून व्यवस्था को देखते हुए राज्य भर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है और अगले एक महीने के लिए सभी ज़िलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं उदयपुर संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने मृतक कन्हैया लाल के परिजनों को 31 लाख रुपए का आर्थिक मुआवजा दिया जाएगा। आरोपी गोस मोहम्मद और रियाज़ उदयपुर के सूरजपोल क्षेत्र के निवासी हैं।

Leave a comment