इटली के इस शख्स पर हुआ दुनिया की सभी बड़ी बीमारियों का सर्जिकल स्ट्राइक

इटली के इस शख्स पर हुआ दुनिया की सभी बड़ी बीमारियों का सर्जिकल स्ट्राइक

नई दिल्ली: कोरोना और मंकीपॉक्स ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है। वहीं इटली से ऐसा मामला समने आया है जिसमें एक आदमी एक साथ कोरोना, मंकीपॉक्स और HIV पॉजिटिव पाया गया है। वहीं ये शख्स हाल ही में 9 दिन पहले स्पेन की ट्रिप से लौटा था, जिसके बाद उस आदमी के गले में सूजन,थकान,सिरद्द के लक्षण आने शुरू हुए,जिसके बाद 3 दिन में वो शख्स कोरोना पॉजिटिव निकला।

बता दें कि, कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही बायें हाथ पर एक रैश आ गया और फिर अगले कुछ दिनों में ये रैशेज़ पूरी बॉडी पर फैल गये, जिसके बाद उसे इमरजेंसी में एडमिट कराया गया। एडमिट कराने के बाद मरीज का सभी टेस्ट किया गया,जिसमें वो कोरोना के बाद मंकीपॉक्स और HIV  पॉजिटिव निकला। वही रिपोर्ट में बताया गया है कि इस शख्स ने ट्रिप के दौरान एक आदमी के साथ असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाये थे। ये पूरा मामला कटानियासिटी का है जो इटलीके सिसलीके ईस्ट कोस्ट पर बसा हुआ एक शहर है।इसके अलावा ये ऐसा पहला मामला है जिसमें किसी शख्स को कोरोना,मंकिपॉक्स और HIV  एक साथ हुए हो। इस मामले के बाद इतना तो साफ हो गया है कि मंकिपॉक्स और कोरोना दोनों एक साथ हो सकता है।

मंकीपॉक्स कब शुरू हुआ      

यूएन के मुताबिक पहला मंकीपॉक्स का मामला नौ महीने की लड़की में 1970 में  कांगो में मिला था। सबसे ज्यादा मामले मध्य और पश्चिमी अफ्रीका के जंगलों में मिलते हैं। जो भी यहां की यात्रा करता उनको भी मंकीपॉक्स हो सकता है। इसका लक्षण बुखार, तेज सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द और पीठ में दर्द है।

मंकीपॉक्स के मरीज़ में पाए जाते है यह लक्षण:-

1.मरीज में चेचक और वायरल बुखार से मिलते-जुलते लक्षण दिखाई पड़ते हैं।

2.इसमें मरीज को बुखार होता है, मांसपेशियों में दर्द होता है।

3.गर्दन और हाथ की चमड़ी पर 2-5मिलीमीटर के फफोले पड़ जाते हैं।

Leave a comment