
नई दिल्ली: ब्राजील के मॉडल आर्थर उर्सो के बारे में तो आप लोगों ने सुना ही होगा जो अपनी आठ पत्नियों के साथ रहते है और कुछ दिनों पहले उनके लिए Mansion of Free Love नाम का एक घर भी बनवा रहे थे। ऐसे में एक ओर शख्स है जो इस मॉडल का रिकॉर्ड तोड़ देगा। दरअसल पश्चिमी केन्या में रहने वाला एक डेविड नाम का शख्स है जिसकी एक नहीं बल्कि15 पत्नियां है और वह उन सभी के साथ रहता है।
दरअसल पश्चिमी केन्या में रहने वाला शख्स का नाम पूरा नाम डेविड सकायो कलुहाना है। जो अपनी 15 पत्नियों के साथ पश्चिमी केन्या के एक गांव में रहता है और डेविड के 107 बच्चे है। डेविड की उम्र 61 साल बताई जा रही है। इतना ही नहीं डेविड की पत्नियों के बारें में कहता है कि वह राजा सुलैमान की तरह हैं, जिनकी 700 पत्नियां थीं। वहीं डेविड ने अपनी पत्नियों के लिए अलग-अलग समय तय कर रखा है।
वहीं एक साथ 15 पत्नियों को लेकर डेविड का कहना है कि उसका दिमाग बहुत तेज है और उसे मैनेज के लिए एक महिला काफी नहीं है। इसलिए मैंने एक से ज्यादा शादियां कीं। डेविड कहते है कि अगर मेरी 20 पत्नियां होतीं तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं होती। मैं राजा सुलैमान की तरह हूं। सुलैमान की 700 पत्नियां और 300 दासियां थीं। कुल मिलाकर एक हजार पत्नियां।
Leave a comment