
नई दिल्ली: आज के समय में सोशल मीडिया लोगों की जिंदगी का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। इस पर लोग ज्यादातर एक दूसरे से जुड़े रहने के लिए अकाउंट बनाते है। वही एक समय था जब सोशल मीडिया को लोग दूर रहने वाले रिश्तेदारों और दोस्तो से बात करने के लिए इस्तेमाल किया करते थे।लेकिन समय के साथ इनमें कई तरह के बदलाव आए। अब तो इनका प्रयोग मनोरंजन के लिए ज्यादा किया जाता है।लेकिन अब सोशल मीडिया का प्रयोग कई तरह के गैर कानूनी काम के लिए भी किया जाने लगा है।
दरअसल, यूएस के कम्बरलैंड काउंटी में रहने वाले 40 साल के जेरेमी पॉली को पुलिस ने फेसबुक पर अमानव अंग खरीदते पकड़ा है। इस शख्स ने एक नही बल्कि कई अंग खरीदे है। ये सारे अंग फेसबुक मार्केटप्लेस पर एक महिला बेच रही थी। इन्हें खरीदने के लिए जेरेमी ने अच्छा-खासा पैसा खर्च किया था। उसके ऑर्डर में दो ह्यूमन ब्रेन, स्किन, एक दिल, हयूमन फैट, बालों के साथ एक खोपड़ी, डी लिवर, स्किन के छह टुकड़े, एक बच्चे का मुंह दांतों के साथ और उसके अलावा तीन स्केलेटन शामिल थे।
फेसबुक पर बिक रहे ये मानव अंग काफी पुराने थे। इस पर्चेस की जानकारी तब हुई जब जेरेमी के घर के बेसमेंट से एक शख्स को पांच बाल्टियों में इंसानी अंग भरे मिले। जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पाया कि ये सारे अंग वो अर्कांसस में रहने वाले वाली एक महिला से फेसबुक मैसेंजर पर खरीदता था। वो इन्हें एक शवगृह से चुराती थी, जहां वो काम करती थी। पुलिस ने इसके बाद जेरेमी को अरेस्ट कर लिया। हालांकि, बाद में करीब 42 लाख का जुर्माना भरकर उसे बेल मिल गई। अब पुलिस फेसबुक मार्केटप्लेस की डिटेल में जुट गई है कि आखिर यहां और क्या इलीगल चीजें बिकती हैं।
Leave a comment