Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold-Silver Rate: सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, चांदी 1.94 लाख रुपये सस्ती

Gold-Silver Rate: सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, चांदी 1.94 लाख रुपये सस्ती

Gold-Silver Rate: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बीता सप्ताह राहत लेकर आया है। दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) से लेकर घरेलू सर्राफा बाजार तक सोने और चांदी के दाम नीचे आए हैं। चांदी वायदा में करीब 9 हजार रुपये, जबकि घरेलू बाजार में 11 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, 24 कैरेट सोना भी कुछ ही दिनों में करीब 4 हजार रुपये सस्ता हो गया।

MCX पर चांदी 9 हजार रुपये से ज्यादा टूटी

MCX पर 4 दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी 25 सितंबर को 2,34,696 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। इसके बाद लगातार गिरावट देखने को मिली और बीते शुक्रवार को इसका भाव 2,25,545 रुपये प्रति किलो पर आ गया। यानी पांच कारोबारी दिनों में चांदी 9,151 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई। इस गिरावट के बाद चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 1.94 लाख रुपये नीचे आ गई है। जनवरी के आखिरी सप्ताह में MCX पर चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया था। शुक्रवार के बंद भाव से तुलना करें तो अब यह 1,94,503 रुपये प्रति किलो सस्ती है।

घरेलू बाजार में भी चांदी के दाम गिरे

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, घरेलू बाजार में भी चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई है। पांच कारोबारी दिनों में इसका रेट 2,32,350 रुपये से गिरकर 2,20,829 रुपये प्रति किलो रह गया। यानी चांदी 11,521 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई।

सोने की कीमत भी हुई कम

चांदी के साथ सोने के भाव में भी गिरावट आई है। MCX पर 4 दिसंबर एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना 25 सितंबर को 1,53,277 रुपये प्रति 10 ग्राम था। शुक्रवार को यह गिरकर 1,50,250 रुपये पर आ गया। इस तरह पांच दिनों में सोना 3,027 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ। घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,113 रुपये से गिरकर 1,48,138 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। यानी यहां सोना 3,975 रुपये सस्ता हुआ है। ध्यान रहे कि IBJA के रेट पूरे देश के लिए समान होते हैं। हालांकि, ज्वेलरी खरीदते समय 3% GST और मेकिंग चार्ज अलग से देना पड़ता है, जिससे अंतिम कीमत बढ़ जाती है।

Also read: Crude Oil Supply: कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, फिर भारत ने कैसे बढ़ाया आयात

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Crude Oil Supply: कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, फिर भारत ने कैसे बढ़ाया आयात

दुनिया के कई देशों में ईंधन संकट की स्थिति बनती दिख रही है। कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है।

Fixed Deposit Calculation: 1 लाख की FD 10 साल में कितनी हो सकती है? यहां जानिए ब्याज का हिसाब

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कई लोग ऐसे निवेश विकल्प तलाश रहे हैं, जहां जोखिम कम हो और पैसा सुरक्षित तरीके से बढ़ाया जा सके। ऐसे निवेशकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD आज भी एक लोकप्रिय विकल्प है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast