
Pune Rape Case: महाराष्ट्र के पुणे जिले के स्वारगेट बस स्टेशन पर एक बस के अंदर युवती साथ बलात्कार किया गया। इसका आरोपी कई दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी पर एक लाख का इनाम भी घोषित किया था। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम दत्तात्रेय गाडे है। जिसे पुलिस ने पुणे की शिरूर तहसील से आधी रात के आसपास हिरासत में लिया।
जानकारी के अनुसार, 25फरवरी 2025को पुणे के स्वारगेट बस स्टेशन पर 26वर्षीय महिला के साथ एक सरकारी बस के अंदर बलात्कार किया गया था। आरोपी, दत्तात्रेय रामदास गाडे, घटना के बाद से फरार था। उसे पकड़ने के लिए पुणे पुलिस ने 13टीमें तैनात की थीं, जो राज्य भर में उसकी तलाश कर रही थीं। पुलिस ने ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से शिरूर तहसील के एक गांव में छापेमारी की, और आखिरकार उसे 28फरवरी 2025की रात लगभग 1:30बजे हिरासत में लिया गया। इस सफलता के साथ, पुलिस ने एक बड़े अपराधी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की, जिसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे।
महाराष्ट्र के मंत्री शिरसाट ने किया बस अड्डे का दौरा
इस घटना के बाद महाराष्ट्र के मंत्री शिरसाट ने गुरुवार को छत्रपति संभाजीनगर स्थित बस अड्डे का औचक दौरा किया। उन्होंने कहा कि उन्हें वहां कोई भी पुलिसकर्मी नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने कहा कि पुणे ग्रामीण पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर गुनात गांव में गन्ने के खेतों में तलाशी अभियान चलाया गया, जहां उसके छिपे होने का संदेह था। उन्होंने बताया कि दोपहर के समय पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी और 100 से अधिक पुलिसकर्मी गुनात गांव पहुंचे था, जहां ड्रोन का इस्तेमाल कर आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया गया।
Leave a comment