Maharashtra: परभणी में संविधान के अपमान पर भड़की हिंसा, बेकाबू भीड़ पर छोड़े गए आंसू गैस के गोले

Maharashtra: परभणी में संविधान के अपमान पर भड़की हिंसा, बेकाबू भीड़ पर छोड़े गए आंसू गैस के गोले

Maharashtra Parbhani Violence: महाराष्ट्र के परभणी से संविधान का अपमान करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात शख्स ने संविधान का अपमान किया है। जिसके बाद हिंसा भड़क गई है। इस दौरान कई इलाकों में आगजनी की गई। इसी बीच, स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने आशु गैस के गोले भी दागे। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि संविधान का अपमान करने वालों को फांसी की सजा होनी चाहिए। 

परभणी में क्यों भड़की हिंसा?

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को किसी उपद्रवी ने परभणी रेलवे स्टेशन के बाहर बी आर अंबेडकर की प्रतिमा के पास रखी संविधान की प्रतिकृति को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद जिसके बाद हिंसा भड़क गई। इस दौरान कई इलाकों में आगजनी और पथराव भी किए गए। इसके बाद हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख ने क्या कहा?

इस घटना के बाद वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने भी ममाले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा 'ठपरभणी में जातिवादी मराठा उपद्रवियों द्वारा बाबासाहेब की प्रतिमा पर भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ाना बहुत ही शर्मनाक है। लेकिन यह पहली बार नहीं है जब बाबासाहेब की प्रतिमा या दलित पहचान के प्रतीक पर इस तरह की तोड़फोड़ की गई हो।'

उन्होंने आगे कहा 'वीबीए परभणी जिले के कार्यकर्ता सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे। उन्ही के विरोध प्रदर्शन के कारण पुलिस ने FIR दर्ज की। जिसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों में से एक को गिरफ्तार किया।' उन्होंने कहा 'मैं सभी से कानून और व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध करता हूं। अगर अगले 24 घंटों के अंदर सभी उपद्रवियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो परिणाम भुगतने होंगे।'

Leave a comment