Monalisa के वीडियोज उड़ा रहे गर्दा, बॉलीवुड की तैयारियों में जुटी महाकुंभ की वायरल गर्ल

Monalisa के वीडियोज उड़ा रहे गर्दा, बॉलीवुड की तैयारियों में जुटी महाकुंभ की वायरल गर्ल

Monalisa Viral Video: प्रयागराज महाकुंभ 2025 में नजर आईं मोनालिसा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियो अपलोड करती रहती है। फैंस भी मोनालिसा की इन तस्वीरों को खूब पसंद भी कर रहे हैं। साथ ही मोनालिसा की खूबसूरती की जमकर तारीफ भी हो रही है। 
 
मोनालिसा की किस्मत अब बदल चुकी है। एक आम लड़की से वह चकाचौंध वाली बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही है। मोनालिसा को बॉलीवुड फिल्म ऑफर हुई है। मोनालिसा जल्द ही डॉयरेक्टर सनोज मिश्रा की फिल्म 'द डायरीज ऑफ मणिपुर' में नजर आएंगी। फिल्म में एक्टिंग के लिए वह मुंबई में शिफ्ट हो चुकी है। 
 
मोनालिसा की फोटो हुई वायरल
 
मोनालिसा के वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। कई वीडियो में वह बॉलीवुड गाने गाती नजर आती हैं। कई में वह डांस करती देखीं जा सकती है। मोनालिसा के फैंस भी उनके इन वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। 
 
फैंस मोनालिसा के इन वीडियो को उनकी बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी के रूप में देख रहे हैं। मोनालिसा इन दिनों अपने परिवार के साथ मुंबई में शिफ्ट हो चुकीं है। साथ ही फिल्म के लिए काफी मेहनत भी कर रही हैं। 
 
महाकुंभ में से हुईं थी वायरल
 
गौरतलब है कि मोनालिसा महाकुंभ में माला बेचा करती थीं। इस दौरान मोनालिसा का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद से वह चर्चा में बनी हुई हैं। हर कोई मोनालिसा की खूबसूरती और उनकी नीली आंखों की तारीफ कर रहा है। इन दिनों वह अपनी फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं। मोनालिसा फिल्म की तैयारी में जीजान से लगी हुई है। मोनालिसा के ट्रेनिंग के वीडियोज और इवेंट अटेंड करने वाले वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं।

Leave a comment