
Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश में ग्वालियर शहर के चिड़ियाघर में खुशखबरी मादा टाइगर मीरा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इनमें दो सफेद, एक पीला शावक है। ग्वालियर चिड़ियाघर देश का पहला चिड़ियाघर बन गया है जहां टाइगर की कुल संखया 12 हो गई है। इनमें 5 सफेद, 7 रॉयल बंगाल टाइगर है। वहीं आज 39 दिन पहले जन्म लेने वाले दुर्गा के तीन नन्हे टाइगर को आज पहली बार बाड़े में छोड़ा गया है।
ग्वालियर का गांधी प्राणी उधान देश का पहला ऐसा जू बन गया है जिसमे टाइगर की संख्या 12 हो गई है। इनमे से 5 सफेद और 7 रॉयल बंगाल टाइगर शामिल है। रविवार रात मादा व्हाइट टाइगर मीरा ने भी तीन शावको को जन्म दिया है। जन्म लेने वाले शावकों में दो सफेद और एक पीला टाइगर है। नन्हे शावकों के जन्म लेने से चिड़ियाघर और प्रबंधन की खुशियां दोगुनी हो गई। इसके साथ ही 28 जून को चिडियाघर मे मादा टाइगर दुर्गा ने तीन शावकों को जन्म दिया था। इन नन्हे टाइगर को आज पहली बार सैलानियों के दीदार के लिए केज से निकालकर बाड़े में छोड़ा गया।
आज तीन नन्हे टाइगर का नामकरण किया जाएगा। लोगों की पसंद के आधार पर ही इन तीनों के नाम रखे जाएंगे इसके लिए चिड़ियाघर प्रबंधन ने सभी लोगों से नाम के सुझाव मांगे हैं। लोग अपनी पसंद के नाम चिड़ियाघर में लगे बोर्ड पर लिख रहे हैं साथ ही पर्चियां भी डाल रहे हैं। महीने भर बाद इन तीनों नन्हे शावकों को पर्ची के आधार पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले नाम दिए जाएंगे। ग्वालियर के चिड़ियाघर में आज आए सैलानियों की खुशी दोगुनी हो गई। दरअसल, इन सैलानियों को मादा दुर्गा के तीन नन्हे टाइगरों को बारे में पहली बार देखने का मौका मिला। वहीं उन्हें मीरा के तीन नन्हे शावकों के जन्म की खुशख़बरी भी मिली है। यहां आए सैलानियों में उत्साह का माहौल है बच्चे से लेकर युवा, बुजुर्ग सभी इन नन्हे टाइगर का दीदार करते नजर आए।
टाइगरों की संख्या 12 हो जाने से निगम प्रशासन काफी उत्साहित
ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में टाइगरों की संख्या 12 हो जाने से निगम प्रशासन काफी उत्साहित है। तो वही सैलानियों के लिए भी अब ज्यादा टाइगर को देखने का मौका मिलेगा वही तीन नन्हे टाइगरों के नाम भी सैलानियों की पसंद से रखे जाएंगे।
Leave a comment