SYL के मुद्दे पर बन गई पंजाब और हरियाणा की बात! दोनों मुख्यमंत्रियों ने एक साथ मिलकर कह दी बड़ी बात

SYL के मुद्दे पर बन गई पंजाब और हरियाणा की बात! दोनों मुख्यमंत्रियों ने एक साथ मिलकर कह दी बड़ी बात

HARYANA NEWS: SYLके मुद्दे पर हरियाणा और पंजाब के सीएम की चंडीगढ़ में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक के बाद सीएम सैनी और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुयंक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। साथ ही दोनों नेताओं ने अपनी-अपनी बातें रखी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों सीएम के अलावा पंजाब के मंत्री बरिंद्र गोयल औऱ हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी भी मौजूद थी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हम बैठे, सार्थक बातचीत हुई है। इससे पहले भी सीआर पाटिल की अध्यक्षता में हमने बात की और वहां भी सकारात्मक बातचीत हुई है, आज भी सकारात्मक वातावरण में बात हुई है। हमने निर्णय किया है कि आने वाले समय में हमारे अधिकारी स्तर पर बात-चीत होगी और जो भी निकलकर आएगा वे हमारे पास आएगा। हम बैठकर उस पर आगे बढ़ेंगे।

बातचीत अच्छे माहौल में हुई है- सीएम मान

SYL मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "बातचीत अच्छे माहौल में हुई है। ये मुद्दा बहुत देर से लटक रहा है। गुरुओं की वाणी हमारा मार्गदर्शन कर रही है। हम बाल कन्हैया जी के वारिस हैं जिन्होंने युद्ध में दुश्मनों को भी पानी पिलाया था हरियाणा हमारा दुश्मन नहीं है ये भाई है। पानी का मसला पूरी दुनिया का मसला बनने वाला है। हम कहीं भी मिले तो इसी मुद्दे पर बात होती है। हमने फैसला लिया है कि अधिकारी लगातार मिलेंगे। इसमें किसी का हक नहीं मरना चाहिए, मुद्दा सुलझ जाए तो अच्छा है।"

Leave a comment