मध्य प्रदेश के धार में दर्दनाक सड़क हादसा, टैंकर ने कार और पिकअप को मारी टक्कर; 7 की मौत

मध्य प्रदेश के धार में दर्दनाक सड़क हादसा, टैंकर ने कार और पिकअप को मारी टक्कर; 7 की मौत

Dhar Road Accident: मध्य प्रदेश के धार में जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक टैंकर ने कार और पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

धार जिले में बीती रात बदनावर मार्ग पर बामनसुता के पास हुए भीषण सड़क हादसे में अब तक सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है।2घायलों को रतलाम भेजा गया और1घायल को बदनावर सिविल अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बदनावर एसडीएम वसीम अहमद बट तहसीलदार सुरेश नागर एसडीओपी अरविंद सिंह तोमर टी आई अमित कुशवाह मौके पर पहुंचे थे।वहीं शहर के कई लोग हादसे की जानकारी मिलते ही मदद करने पहुंच गए थे।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। मरने वाले मंदसौर जिले के बताया जा रहा हैं।

Leave a comment