30 छात्रों को एक ही सिरिंज से लगाया कोरोना टीका, अभिभावकों ने उठाया ये कदम

30 छात्रों को एक ही सिरिंज से लगाया कोरोना टीका, अभिभावकों ने उठाया ये कदम

सागर: मध्यप्रदेश के सागर में कोविड वैक्सीनेशन के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां एक प्रतिष्ठित स्कूल में वैक्सीनेशन के दौरान बच्चों को एक ही सिरिंज से बहुत से बच्चों को वाक्सीनेट किया गया। खबरों के मुताबिक स्कूल का नाम जैन पब्लिक स्कूल बताया जा रहा है, जहां बच्चों के वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया था। आरोंपो के मुताबिक लग भग 30 बच्चों को एक ही सिरिंज से वैक्सीनेट किया गया। यह आरोप वैक्सीनेशन सत्र के दौरान कुछ अभिभावकों ने यह शिकायत दी गई कि वैक्सीनेटर ने एक ही सिरिंज से एक से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया है।

आपको बता दे कि,टीका लगाने वाले जितेंद्र ने दावा किया कि अधिकारियों द्वारा केवल एक सिरिंज भेजी गई थी और उन्हें "विभाग के प्रमुख" द्वारा सभी बच्चों को इसके साथ टीकाकरण करने का आदेश दिया गया था। छात्रों के माता-पिता द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में, जितेंद्र ने कहा कि वह उसका नाम नहीं जानता। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें पता है कि एक सिरिंज का इस्तेमाल कई लोगों को इंजेक्शन लगाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए, जितेंद्र ने कहा, "मुझे यह पता है। यही वजह है कि मैंने उनसे पूछा कि क्या मुझे सिर्फ एक सिरिंज का इस्तेमाल करना है और उन्होंने 'हां' कहा। यह कैसे मेरी गलती है? मैंने वही किया जो मुझसे करने के लिए कहा गया था।''

शिकायत गंभीर होने के कारण प्रभारी कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने फौरन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिया, उन्हें वहां उपस्थित लोगों ने बताया गया कि एक ही सिरिंज से वैक्सीनेशन किया गया है। निरीक्षण के दौरान वहां वैक्सीनेटर उपस्थित नहीं था। वैक्सीन एवं वैक्सीन लगाने का सामान सुबह जिला टीकाकरण अधिकारी के निर्देशन में भेजा गया था। वैक्सीनेटर से सम्पर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उसका फोन बंद पाया गया। इस मामले में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राकेश रोशन, के खिलाफ विभागीय जांच कर कार्रवाई करने हेतु संभाग आयुक्त के समक्ष अनुशंसा की गई है। प्रशासन ने वैक्सीनेशन महा अभियान के तहत कार्य में लापरवाही बरतने पर वैक्सीनेटर के खिलाफ गोपालगंज पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है।

Leave a comment