दो भाइयों की घिनोनी करतूत...कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म, फिर धर्म बदलने के लिए किया मजबूर

दो भाइयों की घिनोनी करतूत...कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म, फिर धर्म बदलने के लिए किया मजबूर

MP News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां दो भाइयों ने एक कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, फिर उसे धर्म बदलने के लिए मजबूर किया। इस जघन्य अपराध के बाद पीड़िता ने हिम्मत कर मुस्लिम भाइयों और एक मौलवी पर शारीरिक शोषण और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस को मामले को गंभीरता से लिया और मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें, मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की रहने वाली पीड़िता भोपाल के एक कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसने कथित तौर पर अपने पड़ोस में रहने वाले जुबैर मंसूरी और सलमान मंसूरी पर दुष्कर्म और धर्म बदलने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया कि साल 2022में उसके घर के पास रहने वाले जुबैर मंसूरी ने उससे दोस्ती करने की कोशिश की। लेकिन उसने जुबैर के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसके बाद जुबैर ने उसे धमकाना शुरू कर दिया।

पीड़िता ने पुलिस को आगे बताया कि साल 2023में जुबैर और उसके भाई सलमान मंसूरी ने कथित तौर पर उसका किडनैप किया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, इसके बाद दोनों भाइयों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो उसके और उसके परिवार के साथ बहुत बुरा होगा।

धर्म बदलने के लिए मजबूर किया

पीड़िता ने पुलिस को  यह भी बताया कि जुबैर और सलमान ने उसे कई बार धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया। पीड़िता का कहना है कि अब्दुल रहीम नाम के एक मौलवी ने कथित तौर पर उसे इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया औऱ उसका मंदिर जाना बंद करा दिया और जबरदस्ती कलमा पढ़वाया। उन्होंने धमकी दी कि अगर उसने ऐसा नहीं किया तो उसे और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

बता दें, इस डर की वजह से पीड़िता लंबे समय तक चुप रही। लेकिन हाल ही में उसने अपने परिवार को आपबीती सुनाई, जिसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा। पीड़िता की शिकायत पर सीहोर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छानबीन शुरु की औऱ तीनों आरोपियों जुबैर मंसूरी, सलमान मंसूरी, और अब्दुल रहीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह मामला भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (दुष्कर्म), 363 (अपहरण), 366 (विवाह के लिए अपहरण), 376(2)(n) (बार-बार दुष्कर्म), पॉक्सो एक्ट, और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत दर्ज किया गया है।

Leave a comment