Search KhabarFast

Press ESC to close

लखनऊ में खौफनाक घटना...बहू ने प्रेमी संग मिलकर की सास की हत्या, जानें कैसे हुआ खुलासा

लखनऊ में खौफनाक घटना...बहू ने प्रेमी संग मिलकर की सास की हत्या, जानें कैसे हुआ खुलासा

UP Crime: उत्तर प्रदेश की लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही सास की हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। मामला निशातगंज इलाके का है, जहां एक ही घर में नीचे मकान मालकिन और ऊपर किराएदार रहता था। 36 साल के रंजना वर्मा और 21 साल के किराएदार राजन शर्मा के बीच पिछले चार साल से अवैध संबंध थे। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि उन्होंने अपने रिश्ते के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करने की साजिश रच डाली।

सास कर रही थी रिश्ते का विरोध

रंजना की सास निर्मला देवी इस रिश्ते का लगातार विरोध करती थीं। इसी वजह से घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे। पुलिस के अनुसार, वारदात वाले दिन घर में सिर्फ रंजना, उसकी डेढ़ साल की बच्ची और सास मौजूद थीं। दोपहर करीब 2 बजे घर के अंदर लगा CCTV कैमरा बंद कर दिया गया, जो कि साजिश का हिस्सा था। इसके बाद रंजना और उसके प्रेमी ने मिलकर निर्मला देवी के हाथ-पैर बांध दिए और गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों घर से बाहर निकल गए और कुछ दूरी पर जाकर फिर से कैमरा चालू कर दिया, ताकि शक उन पर न जाए।

परिवार ने दी पुलिस को जानकारी

लेकिन उनकी ये चाल ज्यादा देर नहीं चल सकी। जब परिवार के अन्य सदस्य घर पहुंचे, तो मामला सामने आया और पुलिस को सूचना दी गई। जांच के दौरान CCTV फुटेज ने पूरी कहानी खोल दी। बाहर लगे कैमरों में रंजना और राजन एक साथ जाते दिखाई दिए। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद ली, जिससे आरोपी तक पहुंचना आसान हो गया। पूछताछ में पहले राजन ने साजिश कबूल की और फिर रंजना भी टूट गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना एक बार फिर दिखाती है कि गलत रिश्ते और लालच किस तरह इंसान को अपराध की राह पर ले जा सकते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पुलिस स्टेशन से महज 200 मीटर की दूरी पर महिला को बेहरमी से उतारा मौत के घाट, महिला के पति पर भी किया हमला

Delhi Crime News: दिल्ली के आदर्श नगर थाना इलाके में पुलिस से महज 200 मीटर दूर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बीच-बचाव में आए पति पर भी चाकू से हमला हुआ और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने महिला पर कई वार करने के बाद उसका चेहरा पत्थर से कुचलने की भी कोशिश की। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। स्थानीय व्यक्ति ने घायल पति को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नैनीताल, शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग, चंद पैसों के लिए महिला ने सारी हदें की पार; अब कसा शिकंजा

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जो खबर आई है, वो वाक्य हैरत में डालने वाली है। क्यो कोई महिला चंदे पैसों के लिए घिनौना काम कर सकती है, वो भी नाबालिग के साथ। ये घटना सुनने में अजबी जरूर लग रहा है लेकिन, महिला ने जो किया उसे सुनकर आपका भी खून खौल जाएगा।

69 साल की उम्र में चढ़ा ऑनलाइन रोमांस का नशा, जवान गर्लफ्रेंड से मुलाकात ने बदल दी पूरी कहानी

Online Romance Scam: 69 साल की उम्र में भी रोमांस की तलाश महंगी पड़ गई। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक बुजुर्ग डेटिंग ऐप पर जवान गर्लफ्रेंड से चैटिंग करने लगे, लेकिन मिलने पहुंचे तो हनीट्रैप का शिकार हो गए। आरोपियों ने उन्हें सुनसान जगह पर बुलाकर मारपीट की और नकदी, सोने के गहने समेत कुल 65,000 रुपये की संपत्ति लूट ली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें