Search KhabarFast

Press ESC to close

मध्यप्रदेश और असम में दर्दनाक सड़क हादसे, 11 लोगों की हुई मौत

मध्यप्रदेश और असम में दर्दनाक सड़क हादसे, 11 लोगों की हुई मौत

Madhya Pradesh Accident: देश के दो अलग-अलग राज्यों से दर्दनाक सड़क हादसों की खबर सामने आई है, जिनमें कुल 11 लोगों की जान चली गई। पहला हादसा Assam के सोनितपुर जिले में हुआ, जबकि दूसरा हादसा मध्यप्रदेश के मंडला जिले में हुआ। असम के सोनितपुर में रविवार देर रात एक एम्बुलेंस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा नेशनल हाईवे-15 पर हुआ, जब एम्बुलेंस एक मरीज को लेकर Tezpur मेडिकल कॉलेज अस्पताल जा रही थी। एंबुलेंस में मरीज के साथ उसके परिजन भी सवार थे।

सोनितपुर 6 लोगों की मौत

सोनितपुर के एसएसपी बरुन पुरकायस्थ के अनुसार, इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इस तरह कुल सात लोगों की जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। कुछ समय तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा, लेकिन बाद में स्थिति को सामान्य कर दिया गया।

मंडला जिले में हुई मोटरसाइकिल हादसा

वहीं, दूसरा हादसा मध्यप्रदेश के मंडला जिले में हुआ, जहां एक बाइक पुल से नीचे गिर गई। ये दुर्घटना शनिवार रात करीब 8 बजे बीजाडांडी थाना क्षेत्र के भैंसवाही गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, चार युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर पौड़ी गांव से भैंसवाही गांव जा रहे थे। पुल से गुजरते समय सड़क पर बने गड्ढे के कारण बाइक असंतुलित हो गई और नीचे गिर गई।

डॉक्टरों ने किया युवकों को मृत घोषित

इस हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। इन दोनों हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाही के गंभीर खतरे को उजागर कर दिया है। प्रशासन लोगों से सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Haryana News: गुरुग्राम में बड़ी ठगी का पर्दाफाश, दबोचे गए 4 आरोपी, बॉलीवुड सितारों को भी बनाया शिकार

Haryana Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम में ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुग्राम पुलिस ने सस्ते दाम में सोने के सिक्के बेचने का लालच देकर रुपए और सोना ठगने वाले अन्तरराजीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। साथ ही पुलिस ने इस गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह बॉलीवुड सितारों से भी ठघी कर चुका है। साथ ही इस गिरोह का मुख्य ठग लव यू” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है।

Punjab News: फरीदकोट में महिला एएसआई की दरिंदगी, पोती को हाथ-पैर बांधकर गेट से बांधा, पुलिस विभाग ने किया सस्पेंड

Punjab News: पंजाब के फरीदकोट स्थानीय डोगर बस्ती इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक महिला एएसआई ने अपनी 5 साल की पोती के साथ क्रूरता की हदें पार कर दीं। बताया जा रहा है कि महिला ने बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उसे घर के बाहर गेट से कई घंटों तक धूप में बांधकर रखा। यह महिला एएसआई सरबजीत कौर थाना सदर में महिला मित्र के रूप में तैनात है। जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने गंभीर नोटिस लेते हुए उक्त महिला एएसआई को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें