Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हुड्डा से मुलाकात के बाद विधायक कुलदीप वत्स का बड़ा बयान, अफवाहों पर लगाया विराम

Haryana News: हुड्डा से मुलाकात के बाद विधायक कुलदीप वत्स का बड़ा बयान, अफवाहों पर लगाया विराम

Haryana News: हरियाणा की राजनीति में चर्चाओं के बीच कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से अपनी हालिया मुलाकात को लेकर फैल रही अफवाहों पर सफाई दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाई जा रही है और इसे बेवजह राजनीतिक रंग दिया जा रहा है l कुलदीप वत्स ने कहा कि यह कहना पूरी तरह गलत है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा उन्हें मनाने के लिए उनके पास पहुंचे थे।

उन्होंने दोहराया कि हुड्डा उनके लिए पिता समान हैं और परिवार के मुखिया की तरह हैं। उन्होंने बताया कि खेडी जट गांव में कुलदीप पहलवान की मां के काज के अवसर पर कार्यक्रम उन्होंने ही तय कराया था और वे खुद बॉर्डर से हुड्डा को रिसीव कर अपने साथ लेकर आए थे। वत्स ने कहा कि कुछ लोग हर बात में राजनीति करने की कोशिश करते हैं और बिना वजह मिर्च-मसाला लगाकर बातें फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनके नेता हैं और दोनों परिवारों के बीच पारिवारिक संबंध हैं,जिन्हें गलत तरीके से पेश किया जा रहा है l उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हाल ही में हुड्डा उनके निवास पर उनके भतीजे की शादी के बाद नव दंपति को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। इस मुलाकात को भी राजनीतिक नजरिए से देखना गलत है l राज्यसभा चुनाव के बाद उनकी नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर वत्स ने कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व के सामने क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के नाम सार्वजनिक करने की मांग रखी थी। पार्टी ने उनकी इस मांग को स्वीकार करते हुए पांच विधायकों के नाम सार्वजनिक किए हैं और उन्हें नोटिस भी जारी किया गया है l उन्होंने आगे बताया कि उनकी कुछ अन्य छोटी मांगें भी हैं,जिन्हें उन्होंने ईमेल के माध्यम से पार्टी हाईकमान तक पहुंचाया है। इन मांगों पर भी उन्हें सकारात्मक आश्वासन मिला है और जल्द कार्रवाई की उम्मीद है l कुलदीप वत्स ने अंत में कहा कि वो पार्टी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और अनावश्यक अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘मोदी सरकार को पहली बार धक्का लगा है’ महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी पर प्रियंका गांधी का पलटवार

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल पास न होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कल जो हुआ वो लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ी जीत थी। संघीय ढांचे को बदलने और लोकतंत्र को कमजोर करने की सरकार की जो साजिश थी, उसको रोका गया। यह संविधान की जीत थी, देश की जीत थी और विपक्ष की एकता की जीत थी और यह सत्ता पक्ष के नेताओं के चेहरों पर साफ दिख रहा था।

महिला आरक्षण बिल के खिलाफ लामबंद हुआ विपक्ष! कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बताई विरोध की वजह

position Stands On Women Reservtion Bill: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महिला आरक्षण बिल को लेकर पार्टी का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण बिल के तरीके और प्रावधानों का विरोध करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण के विरोध में नहीं है।

Rahul Gandhi Rally Speech: ‘मेरे पिता ने तमिलनाडु के लिए सब कुछ दिया’, BJP पर राहुल गांधी ने किया जबरदस्त हमला

Rahul Gandhi in Tamil Nadu: तमिलनाडु के रानीपेट में लोकसभा विपक्ष नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल आपने देखा होगा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह संसद में क्या करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने देश से झूठ बोला। उन्होंने कहा कि वे महिलाओं के रिप्रेजेंटेशन के लिए एक बिल पास करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उस बिल के पीछे एक शैतानी विचार छिपा था। वे भारत का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश कर रहे थे। वे हर राज्य को मिलने वाली सीटों की संख्या बदलना चाहते थे। वे दक्षिण भारतीय राज्यों, नॉर्थ-ईस्ट राज्यों और दूसरे छोटे राज्यों को कमजोर करना चाहते थे। प्रधानमंत्री हमारे संविधान पर हमला कर रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें