
LPG Gas Cylinder Prices: आज से दिसंबर का महीना शुरू हो गया है। अब 2024 का साल खत्म होने में बस एक महीना ही रह गया है। लेकिन हर महीने की तरह इस महीने भी पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों को अपडेट किया गया है। महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। हालांकि, घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
इंडियन ऑयल से मिली जानकारी के अनुसार, 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत में ₹16.50 का इजाफा हुआ है। यह लगातार पांचवां महीना है जब कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है। बता दें, पिछले महीने नवंबर की पहली तारीख को भी कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ था।
कमर्शियल LPG सिलेंडर के बढ़े दाम
दिल्ली में अब 19 किलो वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹1818.50 में मिलेगा। वहीं, पिछले महीने नवंबर में इसकी कीमत 1802 रुपये थी। तो वही, अक्टूबर में यह सिलेंडर ₹1740 में मिल रहा था।
दिल्ली के अलावा कोलकाता में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹1927.00 रुपये में मिलेगा। वहीं, मुंबई में इसकी कीमत ₹1771.00 हो गई है। चेन्नई में कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹1980.50 में मिल रहा है।
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत
वहीं, अब घरेलू LPG सिलेंडर की बात करें तो इस बार भी इनकी कीमतों में कोई कटौती या बढ़ोतरी नहीं हुई है। राजधानी दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर के दाम ₹803.00है।
दिल्ली के अलावा कोलकाता में अब घरेलू LPG सिलेंडर ₹829.00 रुपये में मिलेगा। वहीं, मुंबई में इसकी कीमत ₹802.50 हो गई है। चेन्नई में 14 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 818.50 रुपये है।
Leave a comment