दुनिया का दूसरा सबसे लंबा रेल मार्ग, जिसे देखकर आप हो जाएंगे हैरान

दुनिया का दूसरा सबसे लंबा रेल मार्ग, जिसे देखकर आप हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली:  भारतीय रेलवे को एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क माना गया है। कई लोगों ने कभी ना कभी ट्रेन में सफर किया होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत का सबसे लंबा रेल मार्ग कौन-सा है? आज हम आपको भारत के लंबे रेल मार्ग के सूची में सबसे पहले नंबर पर आने वाला रेल मार्ग के बारे में बताने जा रहे है।  

भारत में कई रेल मार्ग है लेकिन इस सूची में पहला स्थान डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी रेल मार्ग को भारत का सबसे लंबे रेल मार्ग का दर्जा दिया गया है। इसे केवल भारत का ही नहीं बल्की पूरे दुनिया का सबसे लंबा रेल मार्ग कहा जाता है। 4 हजार किलोमीटर में फैला ये रेलवे मार्ग करीब 9 राज्यों को अपनी सेवा देता है। इस पर ट्रेन को 2013 में शुरू किया गया था। इसके अलावा ये ट्रेन लगभग 55 स्टॉप्स पर रूकती है। शायद आपको इस बात को जानकारी ना हो लेकिन दुनिया का सबसे लंबा रेल मार्ग रूस में मौजूद है। जिसकी लंबाई 9000 किलोमीटर के वर्ग में फैली हुई है। रूस की ये ट्रेन मास्को से शुरू होकर व्लादिवोस्तोक तक अपनी सेवा देती है।

अगर रूस के इस रेलवे मार्ग को भारत के सबसे लंबे रेल मार्ग से तुलना कि जाए तो पता चलेगा की ये रेलवे मार्ग भारत के रेलवे से बिल्कुल डबल है। जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया का पहला भाप वाला इंजन ब्रिटेन में बनाया गया था। इसके अलावा भारत में पहली ट्रेन 16 अप्रैल को मुंबई से ठाणे के बीच चलाई गई थी।

Leave a comment