नहीं रही ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ, 96 साल की उम्र में हुआ निधन

नहीं रही ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ, 96 साल की उम्र में हुआ निधन

लंदन: ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ का निधन हो गया हैं। गुरुवार दोपहर स्कॉटलैंड के एस्टेट में उन्होंने अंतिम सांस ली। एलिज़ाबेथ द्वितीय 1952 में ब्रिटेन की राजगद्दी पर बैठीं और वो अपने शासनकाल में व्यापक सामाजिक बदलावों की गवाह बनीं।

महारानी एलिजाबेथ ने 96 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। वो इस समय की सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी रही थी। उनके कार्यकाल में ब्रिटेन ने 15 प्रधानमंत्री ने अपना कार्यक्राल पूरा किया। 1874 में पैदा हुए विंस्टन चर्चिल उनके शासनकाल के पहले प्रधानमंत्री थे। वहीं उनके शासन काल में लिज़ ट्रस आखिरी प्रधानमंत्री रही है। जिन्हें उन्होंने हाल में शपथ दिलाई थी। जो आज ब्रिटेन की प्रधानमंत्री है। गुरुवार को महारानी की सेहत को लेकर डॉक्टरों के चिंता जताने के बाद राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य बालमोरल में जुटना शुरु हो गए थे। डॉक्टरों की निगरानी में महारानी को रखने के बाद उनके सभी बच्चे एबरडीन के नज़दीक बालमोरल पहुंच गए। उनके पोते और अब ब्रिटेन के युवराज प्रिंस विलियम और उनके छोटे भाई प्रिंस हैरी भी वहां पहुंच गए थे।

लंदन में बकिंघम पैलेस के बाहर महारानी की सेहत को लेकर ख़बर का इंतज़ार कर रहे लोग निधन की घोषणा के बाद पूरे बिटेन के लोग रोने लगे थे। उनके निधन के बाद ब्रिटेन के राजनिवास पर लगा राष्ट्रध्वज यूनियन जैक आधा झुका दिया गया और महारानी के निधन की औपचारिक घोषणा करने वाला नोटिस मुख्यद्वार के बाहर लगा दिया गया। महारानी के निधन के बाद, प्रिंस चार्ल्स को राजा बनाया गया है। 

 

Leave a comment