हार चुके थे सभी डॉक्टर्स, फिर 10 साल बाद बच्चे ने यूं निकाला अपने नाक से सिक्का

हार चुके थे सभी डॉक्टर्स, फिर 10 साल बाद बच्चे ने यूं निकाला अपने नाक से सिक्का

नई दिल्ली: बचपन में छोटे बच्चों के साथ अक्सर सिक्के निगलने की घटना होना आम बात है। क्योंकि बचपन में बच्चों को पता नहीं होता कि किस चीज से खेलना चाहिए किस से नहीं उन्हें तो जो देखता है उसी के साथ खेलना शुरू कर देते है। फिर चाहे वो सिक्का क्यों ना हो? ऐसे में छोटे बच्चें सिक्के को मुंह में ले लेते है और निगने की केशिश करते है लेकिन वो मुंह में ही अटक जाते है। जिसे कई बार परिवारें संभालकर सिक्के को निकाल लिया जाता है तो कई बच्चों को डॉक्टरों की मदद से सिक्कों को निकाला जाता है। लेकिन आज हम आपको ऐसा वाक्य बताएंगे जिससे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

मामला लंदन का है जहां एक 14 साल के उमैर नाम के लड़कों ने चार साल की उम्र में पांच सिक्का निगल लिया था। काफी कोशिशों के बाद भी वह नहीं निकला। हालांकि उमैर को उससे कोई परेशानी भी नहीं हो रही थी। इसलिए सभी इस बात को भूल गए। मगर जैसे-जैसे उमैर की उम्र बढ़ी, वह सिक्का उन्हें परेशान करने लगा। तब उसे बचपन में नाक में सिक्का फंसे होने वाली बात याद आई। जिसके बाद उमैर न अपनी मां को बताया और मां उसे डॉक्टर के पास ले गई, मगर डॉक्टरों को यहां ऐसा कुछ नहीं दिखा, कुछ दवाएं दे दी, जिससे उस समय दर्द ठीक हो गया, मगर कुछ दिनों बाद दर्द बढ़ गया और नाक से खून आने लगा। असल में सिक्के की वजह से नाक के अंदर घाव हो गया था।

उमैर सिक्के से बहुत परेशान हो गया था और उसने एक दिन उमैर ने इस परेशानी को खुद से हल करने की सोची। इसी कोशिश में उसने दोनों कान में रूई लगाई। नाक के बाएं छेद से सांस रोकी और दायीं ओर से छोड़ने लगा। तभी उसे जोर से छींक आई और इसी समय सिक्का भी साथ में बाहर आ गया। यह पांच पैसे का सिक्का था, जो दस साल पहले जब वह 4साल का था, तब नाक से अंदर चला गया था।

सिक्का आने के बाद उमैर ही नहीं उसके घर वालों की खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने सोचा भी नहीं था कि इतने आसान तरीके से उन्हें इस बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा। फिलहाल, अब उमैर के नाक का घाव काफी हद तक ठीक है और डॉक्टर ही नहीं उसके दोस्त और पड़ोसी भी उसकी इस अजब ट्रिक को लेकर तारीफ कर रहे हैं।

Leave a comment