Lok Sabha Election 2024: 'यहां से मेरा तीन पीढ़ियों का रिश्ता’, वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

Lok Sabha Election 2024: 'यहां से मेरा तीन पीढ़ियों का रिश्ता’, वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

Lok Sabha Election 2024: देश के लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो गया है। शुक्रवार (19 अप्रैल) को राजस्थान में 12 लोकसभा सीट पर मतदान हुआ है। इसी के चलते प्रमुख राजनीतिक दलों ने दूसरे फेज का चुनवा प्रचार काफी तेज कर दिया है। ऐसे में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे शनिवार (20 अप्रैल) को झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र पहुंचीं थी। उन्होंने यहां पर कांग्रेस और अशोक गहलोत पर जमकर हमला बोला है।

वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

अपने दौरे के बाद पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, ‘मेराझालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र सेतीन पीढ़ियोंका नाता है। इसी वजह से गहलोत आएं या कोई भी टीम, हमारा यह मजबूत गढ़ किसी से ढहने वाला नहीं है। कोई फर्क इस क्षेत्र में नहीं पड़ने वाला है। यह BJP परिवार का मजबूत गढ़ है किसी से ढहने वाला नहीं है, क्योंकि इस क्षेत्र के लोगों का रिश्ता राजनेता और कार्यकर्ताओं का नहीं, बल्कि परिवार का रिश्ता है।

 

वसुंधरा राजे ने साझा किया पोस्ट

 

इससे पहले पूर्व सीएम राजे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘'मुझे याद है किसाल 2013 के विधानसभा चुनाव में हमें ऐसे ही अभूतपूर्व 163 सीटें नहीं मिली थी। यह ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि, हमने कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी विश्वास हासिल किया था। इस लोकसभा चुनाव में भी ऐसा ही होगा।‘

इस सीट से दुष्यंत सिंह उतरेंगे मैदान में

बता दें,पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह एक बार फिर झालावाड़ लोकसभा सीट से  मैदान में हैं। वसुंधरा राजे अपने बेटे के पक्ष में चुनाव प्रचार करने में जुटी हुई है। फिलहाल उन्होंने अपना पूरा ध्यान झालावाड़ लोकसभा सीट पर लगा रखा है। पार्टी की स्टार प्रचारक होने के बाद भी वसुंधरा राजे की अन्य लोकसभा सीटों पर उपस्थिति न के बराबर है।

Leave a comment