Search KhabarFast

Press ESC to close

India A Vs Sri Lanka A: श्रीलंका में वैभव सूर्यवंशी का फ्लॉप शो, मोहम्मद सिराज ने 12 गेंद में किया शिकार

India A Vs Sri Lanka A: श्रीलंका में वैभव सूर्यवंशी का फ्लॉप शो, मोहम्मद सिराज ने 12 गेंद में किया शिकार

India A Vs Sri Lanka A: दांबुला में खेले जा रहे त्रिकोणीय वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ए टीम को शुरुआती झटका लगा। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए। हाल के महीनों में शानदार फॉर्म में चल रहे वैभव से भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वह अपनी अच्छी शुरुआत को लंबे समय तक नहीं बदल सके।

12 गेंदों में बनाए 14 रन

भारत ए की पारी की शुरुआत के दौरान वैभव ने कुछ आकर्षक शॉट लगाए और आत्मविश्वास से बल्लेबाजी करते नजर आए। उन्होंने 12 गेंदों का सामना करते हुए 14 रन बनाए। अपनी छोटी पारी में उन्होंने तीन शानदार चौके भी लगाए। हालांकि, वह ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए और चौथे ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे।

शिराज ने फुल लेंथ डाली गेंद

श्रीलंका ए के तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज ने वैभव को पवेलियन भेजा। चौथे ओवर की चौथी गेंद पर शिराज ने फुल लेंथ गेंद डाली। वैभव ने सीधा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सही टाइमिंग नहीं मिलने के कारण हवा में चली गई। मिड-ऑफ पर खड़े फील्डर ने आसान कैच पकड़ लिया और वैभव की पारी का अंत हो गया।

श्रीलंका ए के खिलाड़ियों में उत्साह

वैभव का विकेट मिलते ही श्रीलंका ए के खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। गेंदबाज मोहम्मद शिराज ने भी जोरदार अंदाज में जश्न मनाया। इससे साफ था कि विपक्षी टीम वैभव के विकेट को कितना महत्वपूर्ण मान रही थी। आउट होने के बाद वैभव काफी निराश दिखाई दिए। कुछ देर तक वह मैदान से बाहर जाने से पहले अपनी गलती पर सोचते नजर आए। वहीं स्टेडियम में मौजूद भारतीय प्रशंसकों को भी उनके जल्दी आउट होने से निराशा हुई। उस समय भारत ए का स्कोर 16 रन पर एक विकेट था।

आईपीएल में की थी धमाकेदार प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी हाल ही में अपने शानदार प्रदर्शन के कारण लगातार सुर्खियों में रहे हैं। आईपीएल 2026 में उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 776 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237 से अधिक रहा और उन्होंने 72 छक्के लगाए। शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने ऑरेंज कैप सहित कई पुरस्कार भी अपने नाम किए थे।

Also read: टेस्ट में सबसे बड़ी जीत का इनाम भारत को नहीं मिला, जानें क्यों भारत WTC टेबल क्यों नहीं मिलेगा एक भी अंक 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अजीत अगरकर नहीं लेंगे चीफ सेलेक्टर पद पर एक्सटेंशन! 4 अक्टूबर को खत्म होगा कार्यकाल

भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर अपने मौजूदा कार्यकाल के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष पद पर एक्सटेंशन नहीं लेंगे।

Asian Games 2026: शेफाली के शतक से भारत की बड़ी जीत, फाइनल में श्रीलंका से होगा मुकाबला

आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। रविवार, 20 सितंबर को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हरा दिया।

Asian Games: एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज, मनु भाकर-पवन सहरावत ने लहराया तिरंगा

Asian Games: जापान के नागोया में एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज हो गया है। मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में शनिवार यानी 19 सितंबर को शानदार आगाज किया गया। जापान के सम्राट नारुहितो ने खेल शुरू होने की घोषणा की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast