Health tips: लीची के सेवन से होते है ये बड़े नुकसान, इन लोगों को रखनी होगी सावधानी

Health tips: लीची के सेवन से होते है ये बड़े नुकसान, इन लोगों को रखनी होगी सावधानी

नई दिल्ली:  गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा लोगों को रसीले फल लीची  का इंतजार रहता है। लीची ना सिर्फ स्वाद में, बल्कि सेहत को भी कई तरह से दुरुस्त रखती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई इस फल को बड़े चाव से खाते है। लीची ना सिर्फ गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखती है, बल्कि पाचनशक्ति, त्वचा और सेहत का भी खास ख्याल रखती है। लेकिन लीची के जितने फायदे है उतने ही नुकसान भी है। तो चलिए आज लीची के फायदे और नुकसान के बारें में बात करते है।

लीची के फायदे

पोषक तत्व

लीची में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। लीची विटामिन सी से भरपूर होती है। साथ ही इसमें फॉस्फोरस, कॉपर, पॉलीफेनॉल ऑलिगोनॉल होता है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीवायरल प्रॉपर्टीज होती हैं। इसके साथ ही इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, नियासिन, फोलेट, थियामिन, कई तरह के विटामिंस जैसे ए, सी, ई, के, सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक आदि भी मौजूद होते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

कहा जाता है कि लीची के खाने से त्वचा में बहुत फायदे होते है। यदि आप झुर्रियों, ड्राई स्किन जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो लीची से बेहतर कुछ और नहीं है। इस फल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो फ्री रैडिकल्स से त्वचा को बचाते हैं। धूप में घूमकर सनबर्न, रेडनेस हो जाए, तो लीची के जूस में विटामिन ई कैप्सूल का लिक्विड मिलाएं और फेसपैक की तरह लगाएं।

वजन को कम करें  

लीची के सेवन से वजन भी कम हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि लीची में कैलोरी, फैट बिल्कुल नहीं होता है और इसमें पानी, फाइबर अधिक होता है। ऐसे में जो लोग अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, वो लीची भी खाना शुरू कर दें।

पाचन को रखे दुरुस्त

लीची खाने से गर्मी के मौसम में पाचन संबंधित समस्याएं नहीं होती हैं। लीची में मौजूद फ्लेवोनॉएड्स, फिनोलिक कम्पाउंड डाइजेशन को दुरुस्त रखता है। ऐसे में पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए आप गर्मी के मौसम में लीची का सेवन जरूर करें।

ब्लड सर्कुलेशन सुधारे

लीची खाने से शरीर में रक्त प्रवाह बेहतर बना रहता है। इससे शरीर के सभी महत्वपूर्ण अंग अपना काम सही तरीके से कर पाते हैं। लीची में कॉपर, जिंक, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फोलेट, विटामिन सी आदि होता है, जो सर्कुलेटरी सिस्टम को सही तरीके से काम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

लीची से नुकसान

कहते है ना कि किसी भी चीज का अति हमेशा नुकसान देता है। अगर बात लीची की करें तो लीची का ज्यादा सेवन करने से हमारे शरीर को नुकसान पहुंचता है।

ब्लड शुगर

अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज की बीमारी है तो उसे लीची का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। जिससे ब्लड शुगर लेवल डाउन ना हो सकें।

स्किन एलर्जी

कुछ लोगों को लीची खाने से कुछ खास तरह की स्किन एलर्जी हो सकती है। पहले से ही कोई स्किन या फूड एलर्जी रही हो, तो त्चवा पर खुजली, दानें, चकत्ते हो सकते हैं। बेहतर है कि एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही लीची खाएं।

प्रेग्नेंसी और शिशु ब्रेस्टफीड

प्रेग्नेंसी और अपने शिशु को ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं को भी लीची का सेवन थोड़ा कम ही करना चाहिए। हालांकि, प्रेग्नेंसी में लीची खाने के फायदे-नुकसान पर अभी शोध बाकी है।

सर्जरी

किसी भी तरह की सर्जरी होने से कुछ दिनों पहले और बाद में लीची कुछ दिनों तक ना खाएं। क्योंकि लीती के सेवन से शुगर लेवल कम हो जाता है। इसलिए लीची के सेवन करने से इन लोगों को बचना चाहिए।

Leave a comment