Search KhabarFast

Press ESC to close

Rose Day: करोड़ों में हैं इस गुलाब की कीमत, जानें दुनिया के सबसे महंगे रोज की खासियत

Rose Day: करोड़ों में हैं इस गुलाब की कीमत, जानें दुनिया के सबसे महंगे रोज की खासियत

World Most Expensive Flower Juliet Rose: प्यार एक ऐसा खूबसूरत अहसास है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जिसे कभी पढ़ा और समझा नहीं जा सकता। इसलिए शायद लोग इसे प्यार का ढाई आखर भी कहते है। ऐसे में प्यार और इश्क का सप्ताह कहे जाने वाले वैलेंटाइन वीक की शुरुआत आज से हो चुकी है। वेलेंटाइन वीक का पहला दिन गुलाबों से भरा होता है। इसलिए 7 फरवरी को रोज़ डे मनाया जाता है। इस दिन प्यार करने वाले एक-दूसरे को गुलाब देकर अपने हाल-ए-दिल का इजहार करते हैं।

लाल गुलाब को रोमांस, और सच्चे प्यार की निशानी के तौर पर देखा जाता है। प्यार करने वाले एक-दूसरे को गुलाब देकर ये बताना चाहते है कि वो आपसे कितना प्यार करते है। वो इंसान आपके चेहरा पर मुस्कान लाने के लिए कुछ भी कर सकता है। इसलिए प्यार करने वाली हर पीढ़ी इस दिन को बहुत खास अंदाज में मनाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा गुलाब कौन सा है?

दुनिया का सबसे महंगा गुलाब कौन सा है?

गुलाब अपनी खूबसूरती, खुशबू और प्यार के लिए जाना जाता है। गुलाब और प्यार के बीच गहरा नाता है। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होते ही गुलाब की कीमत आसमान छू जाती है। लेकिन लाल गुलाब के अलावा भी एक ऐसा गुलाब मौजूद है। जिसे दुनिया का सबसे महंगा गुलाब कहा जाता है। इस गुलाब का नाम जूलियट रोज है।

जूलियट रोज दुनिया का सबसे महंगा गुलाब हैं। ये गुलाब बहुत मुश्किल से उगता है। जूलियट रोज की कीमत 130 करोड़ रुपये तक बताई जा रही है। गुलाब की ब्रीडिंग करने वाले मशहूर फ्लॉवरिस्ट डेविड ऑस्टिन ने जूलिएट रोज़ को कई गुलाबों से मिलाकर उगाया था। 

जूलिएट रोज़ की खासियत

पोलन नेशन की रिपोर्ट की मानें तो गुलाब के इस प्रकार का नाम apricot-hued hybrid रखा गया है। इसे उगने में 15 साल का समय लगा था। साल 2006 में डेविड ऑस्टिन ने इस गुलाब को 90 करोड़ रुपए में बेचा था। जूलिएट रोज़ की खासियत की बात करें तो ये रोज़ 3 सालों तक मुरझाता नहीं है। जूलियट रोज की खुशबू चाय की हल्की खुशबू जैसी है।

जूलियट रोज के अलावा भी कई ऐसे गुलाब हैं, जिन्हें दुनिया के सबसे महंगे गुलाब के तौर पर जाना जाता है। बता दें, कुडुपल फ्लावर नाम का गुलाब भी दुनिया के सबसे महंगे गुलाब में एक है। श्रीलंका में पाया जाना वाला ये गुलाब सिर्फ रात को ही खिलता है। इसी के साथ इसे भूतिया फूल के नाम से भी जाना जाता है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Blue Moon: आज दिखेगा दुर्लभ ब्लू मून, जानें शाम को किस समय नजर आएगा खास नजारा

आज 31 मई 2026 की शाम आसमान में एक खास खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। इस घटना को ब्लू मून कहा जाता है। खगोल विज्ञान में ब्लू मून एक दुर्लभ घटना मानी जाती है और इसे देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह है।

Horoscope Today 01 June 2026, Aaj Ka Rashifal: नए महीने की शुरुआत कैसी रहेगी? यहां पढ़े सभी राशियों का राशिफल

Horoscope Today 01 June 2026, Aaj Ka Rashifal: 01 जून 2026 को चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है, जो भावनाओं, गहन अंतर्दृष्टि और महत्वपूर्ण फैसलों का दिन बना रहा है। ज्येष्ठा नक्षत्र और सिद्ध योग के प्रभाव से आज कई राशियों को करियर, धन और संबंधों में बेहतरीन अवसर मिलने वाले हैं।

Horoscope Today 31 May 2026, Aaj Ka Rashifal: मई के आखिरी दिन कैरा रहेगा सभी राशियों का आज का दिन, यहां पढ़ें

Horoscope Today 31 May 2026, Aaj Ka Rashifal: आज रविवार, 31 मई 2026 को ज्येष्ठ पूर्णिमा मनाई जा रही है, जिसे इस साल अधिक पूर्णिमा के रूप में भी जाना जा रहा है। पूर्णिमा का यह पावन दिन आध्यात्मिक ऊर्जा, पूजा-पाठ, दान-पुण्य और पारिवारिक सद्भाव के लिए बेहद शुभ माना जाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast