
Benefits Of Hing Water: हींग एक मसाला है जिसका उपयोग भारतीय भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। हींग सदियों से भारतीय रसोई और आयुर्वेद में अहम भूमिका निभाती रही है। हींग में कई औषधीय गुण होते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और पाचन गुण होते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि हींग का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है? उच्च कोलेस्ट्रॉल एक आम स्वास्थ्य समस्या है जो दिल के दौरे, स्ट्रोक और अन्य गंभीर बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकती है। ऐसा माना जाता है कि खाली पेट हींग का पानी पीने से उच्च कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। आइए यहां जानें...
हींग का पानी पीने के फायदे
खाली पेट हींग का पानी पीने से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ, जानें यहां:
- हींग में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं।
- हींग पाचन एंजाइमों को सक्रिय करता है जिससे पाचन में सुधार होता है। यह कब्ज, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
- हींग मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है और भूख को नियंत्रित करती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
- हींग के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। हींग ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।
- हींग शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
हींग का पानी कैसे बनाये
- एक गिलास पानी लें।
- इसमें एक चुटकी हींग डालें।
- इस पानी को रात भर के लिए छोड़ दें।
- इस पानी को सुबह खाली पेट पिएं।
(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है। इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें।)
Leave a comment