
International Tea Day: चाय ऐसी चीज जिसके बिना कई लोगों की सुबह नहीं होती। कई लोगों को दिन भर में कई बार चाय चाहिए होता है। चाय की ऐहमियत इस कदर है कि हर साल 21 मई को इंटरनेशनल टी डे मनाया जाता है।गर्मी हो या सर्दी चाय के शौकीन हर मौसम में इसे पीना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है चाय में काला नमक डाल के पीने से चाय बहुत फायदे होते हैं?जैसे- हमारे पेट के मेटाबॉलिक रेट को बढ़ावा मिलता है। इम्यूनिटी मजबूत होती है और इसी तरह कई लाभ मिलते हैं।आज हम आपको चाय में काला नमक डाल कर पीने के फायदे बताएंगे
वजन घटाने में मददगार
अगर आपक ग्रीन पीने के शौकीन हैं तो इसमें काला नमक जरूर शामिल करें। क्योंकि ग्रीन टी में काला नमक मिलाने से इसके पाचन गुणों और एंटीऑक्सीडेंट को बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी यानी यह चाय फिर आपको और ज्यादा फायदा पहुंचाएगी। अगर आप वेट लॉस करने की कोशिश में जुटे हैं तो ग्रीन टी में काला नमक मिलाकर जरूर पिएं। इससे वजन तो तेजी से घटेगा ही, साथ ही पेट की कई समस्याएं भी दूर होंगी जैसे- इनडाइजेशन और एसिडिटी।
पेट की समस्याएं होती हैं दूर
नींबू की चाय यानी लेमन टी में काला नमक मिलाकर पीने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है तो नींबू की चाय में काला नमक मिलाकर पिएं, इससे आपको कब्ज से राहत मिलेगी। इस चाय को पीने से आपके द्वारा खाया गया हर भोजन जल्दी पचता है. लेमन टी में काला नमक मिलाने से शरीर खुद को बेहतर तरीके से डिटॉक्स कर पाता है।
जलन से निजात
कुछ लोगों को ब्लैक टी पीने के बाद सीने में जलन व मितली जैसी समस्याएं होती हैं। लेकिन काला नमक मिलाने से ऐसी कोई समस्या नहीं होती।
Leave a comment