एक ही लड्डू में मिलेगी दिनभर की ताकत, यहां जाने सामग्री और बनाने की विधि

Nefits Of Dry Fruits Laddu: ड्राइ फ्रूट्स इंसानी शरीर को काफी लाभ प्रदान करते है। हालांकि मौसम के हिसाब से इनके खाने का तरीके में बदलाव आता है। जैसे ड्राइ फ्रूट्स से बने लड्डू। ये लड्डू स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि अखरोट, किशमिश, काजू, पिस्ता आदि में विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर को ऊर्जा देने और बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं। चलिए आपको आज ड्राइ फ्रूट्स से बने लड्डू की बहुत ही आसान और टेस्टी रेसिपी सीखेंगे
ड्राइ फ्रूट्स लड्डू बनाने की आसान रेसिपी
सामग्री
-
खजूर - 1 कप (छिलके और गुठलियां निकाल लीजिये)
-
बादाम - ½ कप
-
किशमिश - ¼ कप
-
अखरोट - ½ कप
-
अन्य सूखे फल (जैसे अंजीर, पिस्ता आदि) - आवश्यकता अनुसार
-
घी - 1 छोटी चम्मच (वैकल्पिक)
-
छोटी इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच
विधि:
-
सभी सूखे फलों को अच्छे से मिलकर पीस लें।
-
अब खजूर को मिलाकर फिर से पीसें जिससे एक गाढ़ा मिश्रण तैयार हो जाएगा।
-
अगर आप चाहें, तो एक पैन में थोड़ी घी गरम करें और उसमें इस मिश्रण को हलका सा भून लें।
-
इससे लड्डू में अधिक स्वाद आएगा।
-
अब छोटी इलायची पाउडर मिला दें।
-
मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें और इसे लड्डू की आकृति में गोल कर लें।
-
लड्डू को कुछ समय ठंडा होने दें ताकि वह सेट हो सके।
-
आपके ड्राइ फ्रूट्स लड्डू तैयार हैं, आप इन्हें किसी एयरटाइट कंटेनर में रखकर कई दिनों तक खा सकते है।
-
यह आपको उर्जा देने वाला और पौष्टिक स्नैक है।
Leave a comment