
नई दिल्ली: आज कल वजन घटाने के लिए लोग ना जाने क्या-क्या करते है। लेकिन क्या आपको पता हे कि वजन घटाने के लिए लोग चिया सीड्स का उपयोग करते हैं। इससे शरीर को विटामिन, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलता है।चिया सीड्स खाने से काफी देर तक पेट भरा रहता है. चिया बीज को आप कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आज हम आपको चिया सीड्स खाने के 5 आसान और हेल्दी तरीके बता रहे हैं। जिसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा।
बता दें कि, चिया सीड्स को डाइट में शामिल करने का सबसे आसान तरीका है पानी में डालकर पीना। चिया सीड्स को रातभर एक गिलास पानी में भिगो दें। इसके बाद चिया सीड्स जेल में बदल जाता है। इसे आप ऐसे ही पी सकते हैं या फिर नींबू का रसे या संतरे का रस मिलाकर पी सकते हैं। वहीं अगर डाइजेशन की बात की जाए तो चिया सीड्स इसमें काफी फायदेमंद हैं। चिया सीड्स फाइबर से भरपूर होते हैं। चिया सीड्स को पानी के साथ सुबह ग्रहण करने से डाइजेशन और बॉल मूवमेंट में सुधार होता है। अगर किसी भी व्यक्ति का डाइजेशन सिस्टम ठीक है तो इससे वजन घटने में काफी मदद मिलती है।
इसके अलावा चिया सीड्स में अधिक मात्रा में सॉल्युबेल फाइबर होते हैं। इसकी बदौलत चिया सीड्स को पानी में 10-12 गुना वजन अवशोषित कर पाते हैं और उससे जेल जैसी स्थिरता मिलती है। चिया सीड्स पानी पीने से आपको पेट भरा हुआ लगता है, जिसके बाद आप आराम से भोजन करते हैं। इसकी वजह से आप कम कैलोरी इंटेक करते हैं और वजन कम कर पाते हैं।
Leave a comment