Health Tips: दूध के साथ इन चीजों का सेवन करता है जहर का काम, भूलकर भी न करें ये गलतियां

Health Tips: दूध के साथ इन चीजों का सेवन करता है जहर का काम, भूलकर भी न करें ये गलतियां

नई दिल्ली: शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए उसका दुरुस्त होना बेहद जरूरी है। जिसके लिए हमें सभी जरूरी प्रोटीन वाली चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे हम स्वस्थ रहे और हर बीमारी से लड़ सकें। ऐसे में दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है। इसके सेवन शरीर में सभी जरूरी कमी को पूरा करता है, लेकिन क्‍या कभी आपने सोचा है दूध आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

दूध का इस्‍तेमाल अगर कुछ गलत कॉम्बिनेशन के फूड आइटम के साथ किया जाए तो ये जहर के समान हो जाता है। यहां तक कि ये आपकी तबीयत भी बिगाड़ सकता है। ऐसे में हमें इसका बहुत ध्यान होगा कि हम इस बात पर बेहद ध्यान देने होगा। आज हम आपको बताते है कि वो कौन से फूड है जिनका सेवन दूध के साथ नहीं करना चाहिए।

1. दूध का सेवन मछली के साथ न करें: दूध के साथ मछली का सेवन कभी नहीं करना चाहिए। ये दोनों मिलकर पेट में जहरीला रसायन बनाते हैं। ये दोनों ऐसे अम्‍ल बनाते हैं जिससे पेट में तेज दर्द, ऐंठन और बदहजमी की समस्‍या होने लगती है। दूध और मछली का साथ में सेवन आपके हृदय के लिए अच्‍छा नहीं है।

2.दूध के साथ उड़द की दाल बेहद खतरनाक: उड़द की दाल खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से पेट में गैस बन सकती है। नतीजतन हमें पेट में दर्द की समस्यान हो सकती है। बाई पैदा करने वाली सभी चीजों को खाने के बाद में दूध पीने से परहेज करना चाहिए। ऐसा करना आपको सेहतमंद रखता है।

3. दूध के साथ खट्टी चींजो के सेवन से बचे: दूध के साथ खट्टी चीजों या फलों का सेवन दूध में खट्टा पदार्थ डालते ही वह जहर के समान बन जाता है, इसलिए दूध के साथ खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। खट्टे फल जहां बॉडी को ठंडक देते हैं वहीं दूध शरीर को गर्म रखता है। इन दोनों का प्रभाव अलग-अलग होता है, इसलिए दूध के साथ खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए।

4. दूध के साथ नमक बेहद खतरनाक: दूध के साथ नमक का सेवन नहीं करना चाहिए. इन्‍हें साथ में लेने से सफेद रोग हो सकता है, विशेषकर पुरुषों में। दूध के साथ चिकन, मटन लेने से भी बचना चाहिए। दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होते हैं, शरीर इन्‍हें डायजेस्‍ट नहीं कर पाता जिससे आपको परेशानी हो सकती है।

5. दूध के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए: दूध और दही एक ही पदार्थ से बनते हैं लेकिन इनका सेवन साथ करना जहर के समान है। ये अपच का कारण बन सकता है। दूध में बैक्‍टीरिया द्वारा क्रिया करने पर दही का निर्माण होता है। जब आप इस कॉमिबेनेशन को एक साथ खा लेते हैं तो ये पेट में जाकर रिएक्‍ट करता है। इसे एक साथ लेने पर त्‍वचा से जुड़े रोग हो सकते हैं।

Leave a comment