Search KhabarFast

Press ESC to close

Holi 2026: होली के पक्के रंग से हैं परेशान? दादी-नानी के ये घरेलू नुस्खे जरूर करें ट्राई, तुरंत दिखेगा फर्क

Holi 2026: होली के पक्के रंग से हैं परेशान? दादी-नानी के ये घरेलू नुस्खे जरूर करें ट्राई, तुरंत दिखेगा फर्क

Holi Color Removal Hacks: होली का त्योहार रंगों से भरा होता है, लेकिन कई बार पक्के रंग त्वचा पर जम जाते हैं और साबुन या रगड़ने से आसानी से नहीं उतरते। ऐसे में दादी-नानी के पुराने घरेलू नुस्खे सबसे कारगर साबित होते हैं, जो न सिर्फ रंग हटाते हैं बल्कि त्वचा को नुकसान भी नहीं पहुंचाते। अब अगर आप भी होली के बाद पक्के रंग से परेशान हो जाए तो ये देसी उपाय आजमाएं, जो बेसन, दही, तेल, नींबू जैसे किचन आइटम्स से बनते हैं। ये तरीके स्किन फ्रेंडली हैं और जलन, ड्राईनेस या एलर्जी से बचाते हैं।

सबसे पहले तेल से शुरू करें

दादी-नानी का सबसे पुराना और प्रभावी नुस्खा है सरसों का तेल या नारियल तेल की मालिश। होली के बाद रंग छुड़ाने के लिए सबसे पहले प्रभावित जगह पर गुनगुना नारियल तेल या सरसों का तेल लगाकर 5-10मिनट अच्छे से मसाज करें। तेल रंग को पिघलाता है और त्वचा से आसानी से अलग कर देता है। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें। कई लोग इसे बेसन के साथ मिलाकर पेस्ट बनाते हैं, जो एक्सफोलिएशन का काम करता है।

बेसन और दही का उबटन

एक कटोरी में 2-3चम्मच बेसन लें, उसमें दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। थोड़ा हल्दी पाउडर और नींबू का रस भी डाल सकते हैं। इस उबटन को चेहरे और शरीर पर लगाकर 10-15मिनट सूखने दें, फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें। बेसन मृत कोशिकाओं को हटाता है और दही त्वचा को नरम रखता है। ये उपाय रंग के साथ टैनिंग भी कम करता है।

नींबू और शहद का मिश्रण

नींबू प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है। 1चम्मच शहद में 4-5बूंद नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे रंग वाली जगह पर 10-15मिनट लगाकर रखें, फिर ठंडे पानी से धो लें। शहद त्वचा को मॉइश्चराइज करता है, जबकि नींबू रंग हल्का करता है। संवेदनशील त्वचा वालों को पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

मुल्तानी मिट्टी और दही/गुलाब जल का लेप

मुल्तानी मिट्टी त्वचा की गहराई से सफाई करती है। 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में दही या गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे लगाकर सूखने दें, फिर हल्के हाथ से रगड़कर धो लें। ये उपाय रंग हटाने के साथ त्वचा को ठंडक और चमक देता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Tomorrow 10 April 2026, Kal Ka Rashifal: शुक्रवार को बदलेगी सभी ग्रहों की चाल, कुछ को मिलेगी शांति तो कुछ को बरतनी होगी सावधानी, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope Tomorrow 10 April 2026, Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, कल का दिन यानि 10 अप्रैल शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

Horoscope Tomorrow 11 April 2026, Kal Ka Rashifal: मीन, वृषभ, मिथुन राशि वालों को बिजनेस में होगा जबरदस्त फायदा, जानिए सभी 12 राशियों का हाल

Horoscope Tomorrow 11 April 2026, Kaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 11 अप्रैल 2026, शनिवार का दिन महत्वपूर्ण है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन कर्क राशि वाले जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ा फायदा हो सकता है। मेष और कन्या राशि वाले जाकों के लिए भी धन के लिहाज से आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है नौकरी और वर्कप्लेस अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे आय में वृद्धि होगी। बाकि सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे-

HOROSCOPE TOMORROW 12 APRIL 2026, KAL KA RASHIFAL: इन राशि वाले जातकों को लेन-देन में बरतनी होगी सावधानी, जानें क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

HOROSCOPE TOMORROW 12 APRIL 2026, KAL KA RASHIFAL: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 अप्रैल 2026, रविवार बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। सिंह राशि के जातकों का आज परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगेगी, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। वहीं धनु राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए काम आसानी से बनते चले जाएंगे। आए इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast