सीएम सैनी ने कहा कि सरकारी भवन, स्वायत्त शिक्षण संस्थान गैर-परंपरागत ऊर्जा आधारित परिसरों में बदले जाएंगे। उन्होंने कहा कि दस शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 500 करोड़ रुपए का विशेष फंड रखा गया है। वहीं, यमुना नदी में प्रदूषण खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री की अगुवाई में नए मिशन की शुरुआत की जाएगी।
कृषि एवं सम्बंधित क्षेत्र में बजट
विभाग की सभी योजनाओं हेतु वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान की तुलना में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की आवंटित राशि को 4.40% से बढ़ाकर ₹4,609.88 करोड़, बागवानी विभाग की आवंटित राशि को 0.86% से बढ़ाकर ₹1,176.91 करोड़, पशुपालन एवं डेयरी विभाग की आवंटित राशि को 23.31% से बढाकर ₹2,290.57 करोड़, मत्स्य पालन विभाग की आवंटित राशि को 14.84% से बढ़ाकर ₹242.41 करोड़, सहकारिता क्षेत्र की आवंटित राशि को 70.36% से बढ़ाकर ₹1,970 करोड़ का मेरा प्रस्ताव है
सिंचाई क्षेत्र
वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान ₹5,614.06 करोड़ को 14.83% से बढ़ाकर वर्ष 2026-27 में ₹6,446.57 करोड़ करने का मेरा प्रस्ताव है।
पब्लिक हैल्थ
वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान ₹5,469.22 करोड़ को 8.10% से बढ़ाकर वर्ष 2026-27 में ₹5,912.02 करोड़ करने का मेरा प्रस्ताव है।
मानव विकास( शिक्षा क्षेत्र)*
वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान की तुलना में मौलिक शिक्षा विभाग की आवंटित राशि को 9.79% से बढ़ाकर ₹10,855.48 करोड़, सेकेंडरी शिक्षा विभाग की आवंटित राशि को 11.98% से बढ़ाकर ₹7,862.41 करोड़, उच्चतर शिक्षा विभाग की आवंटित राशि को 6.06% से बढ़ाकर ₹4,197.38 करोड़ का मेरा प्रस्ताव है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, आयुश तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, खाद्य एवं औषधि प्रशासन और ईएसआई की सभी योजनाओं के प्रस्तावों के लिए वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान की तुलना में ₹11,507.11 करोड़ को 21.73% से बढ़ाकर वर्ष 2026-27 में ₹14,007.29 करोड़ करने का मैं प्रस्ताव रखता हूँ।
मुझे खुशी है कि वर्ष 2024-25 के ₹9,426.67 करोड़ के वास्तविक खर्च के मुकाबले मैंने वर्ष 2025-26 में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ₹10,539.96 करोड़ का प्रावधान किया था। वर्ष 2026-27 में उपरोक्त ₹14,007.29 करोड़ का आवंटन वर्ष 2025-26 के आवंटन से 32.89% अधिक है
खेल एवं युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता
वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान ₹1,603.75 करोड़ को 37.22% से बढ़ाकर वर्ष 2026-27 में ₹2,200.63 करोड़ करने का मेरा प्रस्ताव है।
उद्योग एवं श्रम
वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान की तुलना में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की आवंटित राशि को ₹1,327.76 करोड़ को 46.93% से बढ़ाकर वर्ष 2026-27 में ₹1,950.92 करोड़ तथा श्रम विभाग की आवंटित राशि को ₹89.65 करोड़ को 2.39% से बढ़ाकर ₹91.80 करोड़ करने का मेरा प्रस्ताव है।
अबकारी एवं कराधान
सीएम सैनी ने कहा कि मेरा मानना है कि उपरोक्त पहलों एवं सुधारों के माध्यम से राज्य में कर प्रशासन सुदृढ़ होगा तथा कर अनुपालन में और सुधार आएगा। इसलिए मैं वित्त वर्ष 2026-27 में विभाग के लिए ₹77,950 करोड़ के राजस्व लक्ष्य का प्रस्ताव करता हूँ, जो वर्ष 2025-26 के लक्ष्य से 13.24% अधिक है।
ऊर्जा ऊर्जा विभाग
वर्ष 2025-26 के बजट अनुमान ₹6,379.63 करोड़ को 7.66% से बढ़ाकर वर्ष 2026-27 में ₹6,868 करोड़ करने का मेरा प्रस्ताव है।
लोक निर्माण (भवन व सड़कें)
वर्ष 2025-26 के बजट अनुमान ₹4,830.73 करोड़ को 22% से बढ़ाकर वर्ष 2026-27 में ₹5,893.66 करोड़ करने का मेरा प्रस्ताव है।
क्षेत्रीय परिवहन व यातायात
वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान ₹3,347.79 करोड़ को 5.82% से बढ़ाकर वर्ष 2026-27 में ₹3,542.79 करोड़ करने का मेरा प्रस्ताव है।
नागरिक उड्डयन
वर्ष 2025–26 के संशोधित अनुमान ₹306.75 करोड़ को 86.91% से बढ़ाकर वर्ष 2026-27 में ₹573.34 करोड़ करने का मेरा प्रस्ताव है।
पंचायती राज व ग्रामीण विकास
वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान ₹7,083.17 करोड़ को 22.88% से बढ़ाकर वर्ष 2026-27 में ₹8,703.75 करोड़ करने का प्रस्ताव है
शहरी स्थानीय निकाय
वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान ₹5,073.37 करोड़ को 23.01% से बढ़ाकर वर्ष 2026-27 में ₹6,240.97 करोड़ करने का मेरा प्रस्ताव है।
नगर एवं ग्राम नियोजन
वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान ₹370.93 करोड़ को 50.05% से बढ़ाकर वर्ष 2026-27 में ₹556.61 करोड़ करने का मेरा प्रस्ताव है।
सभी के लिए आवास
वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान ₹1,840.29 करोड़ को 31.74% से बढ़ाकर वर्ष 2026-27 में ₹2,424.39 करोड़ करने का मेरा प्रस्ताव है।
पर्यटन एवं विरासत
वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान ₹185.34 करोड़ व 105.46% से बढ़ाकर वर्ष 2026-27 में ₹380.80 करोड़ करने क मेरा प्रस्ताव है।
पर्यावरण वन, जीव जंतु एवं प्राकृतिक संसाधन
वर्ष 2025--26 के संशोधित अनुमान ₹562.19 करोड़ को 31.90% से बढ़ाकर वर्ष 2026-27 में ₹741.55 करोड़ करने का मेरा प्रस्ताव है।
गृह विभाग
वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान ₹7,904.99 करोड़ को 7.21% से बढ़ाकर वर्ष 2026-27 में ₹8,475.01 करोड़ करने का मेरा प्रस्ताव है।
राजस्व विभाग
वर्ष 2026-27 में मैं विभाग के लिए ₹19,500 करोड़ का राजस्व लक्ष्य प्रस्तावित करता हूँ, जो पिछले वर्ष की तुलना में 17.8% अधिक है।
वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान ₹2,180.88 करोड़ को 84.53% से बढ़ाकर वर्ष 2026-27 में ₹4,024.28 करोड़ करने का मेरा प्रस्ताव है।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति
वर्ष 2026-27 में इस विभाग के लिए ₹2,558.61 करोड़ का मेरा प्रस्ताव है।
समाज कल्याण
वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान ₹14,905.24 करोड को 15.74% से बढ़ाकर वर्ष 2026-27 में ₹17,250.72 करोड करने का मेरा प्रस्ताव है।
महिला एवं बाल विकास
वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान ₹1,969.65 करोड़ को 14.91% से बढ़ाकर वर्ष 2026-27 में ₹2,263.29 करोड़ करने का मेरा प्रस्ताव है
सूचना एवं जनसम्पर्क
वर्ष 2025-26 के बजट अनुमान ₹421.51 करोड़ को 4.31% से बढ़ाकर वर्ष 2026-27 में ₹439.71 करोड़ करने का मेरा प्रस्ताव है।
कला एवं संस्कृति
वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान ₹75 करोड़ को 76% से बढ़ाकर वर्ष 2026-27 में ₹132 करोड़ करने का मेरा प्रस्ताव है।
खान एवं भू-विज्ञान
वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान ₹142.13 करोड़ को 15.50% से बढ़ाकर वर्ष 2026-27 में ₹164.16 करोड़ करने का मेरा प्रस्ताव है।
विदेश सहयोग
वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान ₹6.23 करोड़ को 67.41% से बढ़ाकर वर्ष 2026-27 में ₹10.43 करोड़ करने का मेरा प्रस्ताव है।
सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण
वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान ₹112.09 करोड को 58.93% से बढ़ाकर वर्ष 2026-27 में ₹178.14 करोड करने का मेरा प्रस्ताव है।
नागरिक संसाधन सूचना
वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान ₹132.11 करोड़ को 220.04% से बढ़ाकर वर्ष 2026-27 में ₹422.78 करोड़ करने का मेरा प्रस्ताव है
Leave a comment