Search KhabarFast

Press ESC to close

Iran: खामेनेई की मौत के बाद कौन चला रहा ईरान की सत्ता, युद्ध के दौरान ये ले रहे फैसले

Iran: खामेनेई की मौत के बाद कौन चला रहा ईरान की सत्ता, युद्ध के दौरान ये ले रहे फैसले

Iran Next Supreme Leader: एक तरफ ईरान दो-दो मोर्चों पर लड़ाई लड़ रहा है। दूसरी तरफ वह अपने सुप्रीम लीडर को खो चुका है। खामेनेई की अमेरिका और इजरायल के हमले में मौत हो गई है। 20 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है। दूसरी तरफ सुरक्षा बल भी सर्तक है। जवाबी कार्रवाई से पीछे नहीं हट रहे हैं।

इस बीच सवाल उठने लगे हैं कि खामेनेई की मौत के बाद आखिरकार ईरान का फैसला कौन ले रहा है। युद्ध के दौरान सैनिक किसके निर्देश पर कार्रवाई कर रहे हैं। सवाल ये भी है कि ईरान का अगला सुप्रीम लीडर कौन होगा? चलिए जानते हैं सभी सवालों के जवाब

तीन सदस्यी काउंसिल ले रही फैसला

बता दें कि ईरान में सुप्रीम लीडर सबसे ऊंचा पद है। वह देश और सिस्टम का अंतिम निर्णय माना जाता है। लेकिन सुप्रीम लीडर की मौत हो जाए या पद खाली हो जाए, उस हालत में देश बिना नेतृत्व नहीं रहता। ईरान में इसका तरीक साफ है। ईरान के संविधान के आर्टिकल 111के तहत एक अस्थाई तीन सदस्यी परिषद सुप्रीम लीडर के कार्य को संभालता है। यह परिषद तब तक काम करती है, जब तक नए सुप्रीम लीडर का चुनाव नहीं हो जाता। इस परिषद में राष्ट्रपति, मुख्य न्यायधीश औऱ गार्डियन काउंसिल के एक मौलवी होते हैं।

सुप्रीम लीडर की रेस में कौन-कौन

खामेनेई की मौत के बाद ईरान में अगले सुप्रीम लीडर का चुनाव होना तय है। इस पद के लिए कुछ दावेदारों के नाम भी सामने आए हैं। दावेदारों में मोज्तबा खामेनेई, आयतोल्लाह अलीरेज़ा आराफ़ी, मोहम्मद मेहदी मीरबाघेरी,घोलाम-हुसैन मोहसनी-एजेई और हसन खुमैनी का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के नाम का फैसला असेंबली के विशेषज्ञों का होगा। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Japns's Earthquake: जापान में आया 7.4 तीव्रता का भूकंप, अब भयंकर सुनामी का अलर्ट जारी

Tsunami Alert In Japan: जापान में 20 अप्रैल को भीषण भूकंप आया। जिसकी तीव्रता 7.4 रिक्टर स्केल पर देखी गई। जापान के मौसम विभाग ने सुनामी की चेतावनी भी जारी की है। इसमें तटीय क्षेत्रों के पास रहने वाले लोगों को तत्काल सुरक्षित निकालने की अपील की गई है।

शांति वार्ता रद्द होते ही ओमान की खाड़ी में तनाव, ईरान ने अमेरिकी जहाजों पर ड्रोन से किया हमला

US-Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता रद्द हो गई है। 19 अप्रैल को डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में दूसरे दौर की शांति वार्ता होने का ऐलान किया था लेकिन, अब ईरान ने अपने प्रतिनिधि को इस्लामाबाद भेजने से मना कर दिया है।

Iran-US War: क्या फिर भड़कने वाली है जंग! US ने पकड़ा ईरान का कार्गो जहाज, इस्लामाबाद शांति वार्ता पर संकट बरकरार

Iran-US Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही नाजुक सीजफायर की स्थिति एक बार फिर खतरे में पड़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को घोषणा की कि अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज की खाड़ी के पास ईरानी झंडे वाले कार्गो जहाज 'तौस्का' को जबरन रोका, उसकी इंजन रूम में गोलीबारी कर उसे नुकासन पहुंचाआ और अमेरिकी मरीन ने जहाज पर कब्जा कर लिया

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें