Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: हरियाणा की पहली ड्रोन दीदी बनी बिमला सिंवर, पीएम ने दिया नायाब तोहफा, जानिए उनके सफर के बारे में

HARYANA NEWS: हरियाणा की पहली ड्रोन दीदी बनी बिमला सिंवर, पीएम ने दिया नायाब तोहफा, जानिए उनके सफर के बारे में

HARYANA NEWS: नेकनीयती और कुछ हटकर करने का जज्बा हो तो कठिन से कठिन मुकाम को भी बड़ी आसानी से हासिल किया जा सकता है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी के ड्रोन दीदी अभियान हरियाणा की महिलाएं भी न सिर्फ अपने पैरों पर खड़ी हो रही है बल्कि लखपति भी बन रही है। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए स्कीम शुरू की है जिसका फायदा अब हरियाणा के छोटे से जिला सिरसा को भी मिल रहा है। बिमला सिंवर पीएम नरेंद्र मोदी से इतनी प्रभावित हुई कि वो उनकी भक्त बन गई है। मोदी की फोटो भी उसने अपनी साड़ी पर प्रिंट करवाई हुई है। बिमला सिंवर हरियाणा की पहली नमो ड्रोन दीदी है जो अब तक लखपति बन चुकी है और बिमला सिंवर ने अब अपना अगला टारगेट भी निर्धारित कर लिया है। अब बिमला सिंवर लखपति ने करोड़पति बनने का बीड़ा भी उठा लिया है।

सिरसा में ड्रोन दीदी के नाम से फेमस बिमला सिंवर ड्रोन के जरिए ही खेतों में फसलों में स्प्रे करती है ऐसा करने से किसान बिमला सिंवर को प्रति एकड़ के हिसाब से पेमेंट भी दे रहे है। बिमला सिंवर अब दूसरी महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायक बनती जा रही है। बिमला सिंवर ने अपने साथ  महिलाओं को भी इसी अभियान के तहत जोड़ा है। अब दूसरी महिलाएं भी लखपति बनती जा रही है और अपने पैरों पर खड़ी हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाकर मातृ शक्ति को जो मान-सम्मान बढ़ाया है, वह काबिले तारीफ है। नमोः ड्रोन दीदी बिमला सिंवर को पीएम नरेंद्र मोदी सम्मानित भी कर चुके है।

बिमला सिंवर ने पीएम मोदी का जताया आभार

बिमला सिंवर ने बताया कि वे प्रधानमंत्री मोदी की इसलिए भी शुक्रगुजार है कि इससे पहले आज तक किसी ने एसएसजी की बहनों को याद ही नहीं किया था। वह स्वयं सहायता समूह ग्रुप के नाम से एक संस्था चलाती है। प्रधानमंत्री ने लाल किले से घोषणा की थी कि 15हजार एसएसजी की बहनों को नमो: ड्रोन दीदी पायलट बनाएंगे। उन्होंने इसी के तहत एक ऑनलाइन फार्म एग्रीकल्चर में भरा और पूरे हरियाणा से उनका चयन हुआ है। उन्होंने करनाल में इस संबंधी ट्रेनिंग ली। बिमला सिंवर ने बताया कि प्रधानमंत्री की इंटरनेट मीडिया पर गतिविधियों को देखकर उन्हें प्रोत्साहन मिला। इसके बाद उनमें भी जुनून आया और गुरुग्राम के मानसेर में 10दिन की ट्रेनिंग ली। प्रशिक्षण में 15में से 10महिलाएं पास हुई।

उन्होंने बताया कि बड़ी बात है कि ग्रामीण क्षेत्रों उठकर महिलाओं द्वारा इस मुकाम तक पहुंचना अपने आप में बड़ी बात है। हरियाणा से 70बहनों को कृभकों की तरफ से नमो ड्रोन दीदी पायल की ट्रेनिंग दी गई। चीफ एग्जीक्यूटिव जयप्रकाश का भी उन्होंने मार्गदर्शन करने के लिए धन्यवाद किया, जिन्होंने एक बेहतरीन प्लेटफार्म दिया। कुल 107महिलाओं को प्रधानमंत्री ने अपने हाथों से नमो: ड्रोन दीदी अवार्ड दिए, जिनमें भारत की 3महिलाएं शामिल हैं।

 

आपको बता दें कि बिमला सिंवर की समाजसेवा के क्षेत्र में भी अपनी एक अलग पहचान है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में भी उनकी भागीदारी अहम रही थी। उनकी स्वयं भी दो बेटियां है जिनमें से एक डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही है तो दूसरी के नाम से रानियां में सोसायटी बनाई हुई है, जिसमें अलग-अलग कार्यों में 7500से अधिक महिलाएं अलग-अलग कार्यों को अपनाकर आत्मनिर्भर बन रही है। उन्होंने बताया कि 2006से उन्होंने गुजरात के गांवों में जाकर मंडली के माध्यम से 3रुपए में रोजगार शुरू किया। 2011में सहकारिता में महिला उत्थान की पोस्ट मिली। अमित शाह ने सहकारिता में महिलाओं को बढ़ावा दिया। फिर उनके मन में विचार आया कि क्यों न गुजरात का पैटर्न सिरसा में लाया जाए। उन्होंने बताया कि ड्रोन के साथ-साथ महिलाएं मत्स्य पालन, माइनिंग, खेतों में फसल खराब होने पर मुआयना करने जैसे कई काम कर सकेंगी।

महिलाओं को दिया संदेश

उन्होंने बताया कि जो महिलाएं चुल्हे चौके से बाहर नहीं निकल पा रही है, उन महिलाओं से आह्वान है कि अगर उनकी नियति नेक है और काम करने का जज्बा है तो वे एकजुट होकर सरकार की योजनाओं को आगे लेकर जाएं। सफलता एक न एक दिन जरूर मिलेगी। सिंवर ने कहा कि आप कर्म करें, फल की इच्छा ना करें, मुझे भी नहीं पता था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक दिन सम्मान मिलेगा। दिल व लगन से काम करने पर कुछ भी संभव है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को ड्रोन दीदी प्रोजेक्ट से जोड़कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है जिसके लिए महिलाएं पीएम नरेंद्र मोदी का आभार भी जता रही है।  वहीं युवतियां भी अब ड्रोन दीदी बिमला सिंवर से ड्रोन उड़ाने के गुर सीख रही है। सिरसा के गौशाला मोहल्ले की अनुष्का रानी भी नमो ड्रोन का प्रयोग कर लखपति बन चुकी है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Tomorrow 20 April 2026, Kal Ka Rashifal: सोमवार को मेष समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा धन लाभ

Horoscope Tomorrow 20 April 2026, Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, कल का दिन यानि 20 अप्रैल सोमवार का दिन महत्वपूर्ण है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी।

Horoscope Tomorrow 19 April 2026, Kal Ka Rashifal: इन 5 रोशियों पर बरसेगी सूर्य की कृपा, रूके हुए काम होंगे पूरे

Horoscope Today Tomorrow 19 April 2026, Kal Ka Rashifal: 19 अप्रैल 2026 का राशिफल,  राशिफल का हमारे जीवन पर काफी गहरा प्रभाव होता है। कुंडली में राशियों और उनके सितारों पर ही हमारा आने वाला कल और बीता हुआ कल निर्भर करता है। अगर आप अपने जीवन में होने वाले परिवर्तनों के बारे में जानना चाहते हैं तो 19 अप्रैल 2026 का राशिफल पढ़ना होगा। जिसके बाद ही आप अपने किस्मत के सितारे के बारे में जान सकेंगे. बता दें कि हम आपको राशिफल के माध्यम से 12 राशियों रोजगार, नौकरी, सुख-दुख, घर मानसिक तनाव और इनकम के बारे में भी बताएंगे। बुधवार के दिन ग्रह नक्षत्र के कारण इन पांच राशियों को लाभ मिलने का योग बन रहा है। इन राशियों के जातकों के जीवन में काफी वृद्धि होगी।

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, इस दौरान क्या करें-क्या नहीं; रखें इन जरूरी नियमों का ध्यान

Akshaya Tritiya Timing: अक्षय तृतीया, जिसे अखा तीज भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ और पवित्र दिन माना जाता है। इस दिन को 'अक्षय' अर्थात कभी न घटने वाला कहा जाता है, क्योंकि इस तिथि पर किए गए शुभ कार्य, दान, पूजा और निवेश सदैव फल देते हैं और बढ़ते रहते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें