Health Tips: हड्डियों के साथ साथ दिल की बिमारी का भी खतरा बढ़ाता आचार का सेवन, जानें इसके नुकसान

Health Tips: हड्डियों के साथ साथ दिल की बिमारी का भी खतरा बढ़ाता आचार का सेवन, जानें इसके नुकसान

Pickles Side Effects: आचार ऐसा खाद्य पदार्थ को किसी भी फीके खाने को चटपटा बना देता है। कई लोगों को आचार खाना बेहद पसंद होता है। बिना आचार के वो भोजन करना पसंद नहीं करते। लेकिन ज्यादा आचार खाना सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है अचार अगर ज्यादा खाया जाए तो ये आपके शरीर को कई सारी बीमारियां पैदा कर सकता है।

शरीर में पोषक तत्वों की हो जाती है कमी

हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि जब अचार बनता है तो उसे काटकर धूप में देर तक सुखाया जाता है और यही वजह है कि उसमें पानी की बिलकुल कमी हो जाती है। देर तक धूप में सुखाने की वजह से अचार के पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं जिससे तमाम तरीके की बिमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

अधिक नमक का मात्रा

आचार में अधिक नमक होता है, और अधिक नमक का सेवन रक्तचाप बढ़ा सकता है, जिससे ह्रदय रोग की संभावना बढ़ सकती है। साथ ही नमक शरीर में जाकर सोडियम का स्तर बढ़ा देता है जो शरीर के लिए घातक साबित होता है।

किडनी पर बुरा असर

ज्यादा अचार खाना किडनी के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। आचार में मौजूद ढेर सारे सोडियम की वजह से वाटर रिटेंशन, पेट में सूजन के साथ साथ किडनी पर भी जरूरत से ज्यादा बोझ पढ़ने के जोखिम पैदा हो जाते हैं। ज्यादा अचार के सेवन से किडनी अपना काम सही से नहीं कर पाती और किडनी कमजोर होने लगती है।

कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ाता है

अचार को लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए इसमें ढेर सारा तेल मिलाया जाता है। तेल की वजह से शरीर में कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ता है। जिससे शरीर को मोटा करने वाले एलडीएल की मात्रा बढ़ जाती है। अगर शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल ज्यादा है तो दिल के रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है।

हड्डियां होती हैं कमजोर

आचार में कई प्रसंस्कृत सामग्री भी होती हैं, जैसे की प्रसंस्कृत मसाले और प्रसंस्कृत खासी सामग्री, जो अत्यधिक सेवन से सेहत को हानि पहुंचा सकता है। आचार का सेवन करने के साथ हड्डियों में जोड़ों की खराबी, डायबिटीज, वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है।

Leave a comment