
नई दिल्ली: आज का दिन हॉलीवुड जगत के लिए बेहद दुखी का दिन है। आज हैरी पॉटर सीरीज में अहम भूमिका निभाने वाले ब्रिटिश एक्टर लेस्ली फिलिप्स का निधन हो गया है। लेस्ली फिलिप्स 98 साल के थे। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और बीमारी से लड़ते हुए उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
सोते समय हुआ निधन
इस खबर की जानकारी लेस्ली फिलिप्स के एजेंट जोनाथन लॉयड दी। उन्होंने उनकी मौत को कंफर्म किया है। एजेंट ने बताया कि लेस्ली का सोमवार को सोते समय ही निधन हो गया था। इससे पहले वो दो बार मौत को चकमा दे चुके थे। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि ये रात उनकी आखिरी रात होने वाली है। इस निधन के बाद उनके तमाम फैंस को झटका लगा है।
बता दें, लेस्ली फिलिप्स का जन्म 20 अप्रैल 1924 को लंदन में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में करीब 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा उन्होंने टीवी और रेडियो में भी खुद को आजमाया है। वे दिग्गज ब्रिटिश एक्टर्सो की लिस्ट में शुमार थे। वो हैरी पॉटर सीरीज में मुख्य कैरेक्टर हैरी पॉटर की हैट 'द सॉर्टिंग हैट' उसको आवाज इन्होंने ही दी थी। हैरी पॉटर की वजह से ही यंग जनरेशन के बीच भी काफी पॉपुलर थे।
फैंस के बीच थे पॉपुलर
हैरी पॉटर के अलावा लेस्ली फिलिप्स अपनी बुलंद आवाज के लिए भी चर्चा में रहते थे। उन्होंने अपने हॉलीवुड करियर के दौरान बहुत फेमस फिल्में दी है जिसमें हैरी पॉटर और कैरी ऑन का नाम सबसे पहला है। कैरी ऑन फिल्म में लेस्ली के फ्रेजेस को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में उनके फ्रेजेस आज भी लोगों के दिल में बसते हैं। लेस्ली फिलिप्स अपने आइकॉनिक वन लाइनर्स को लेकर भी फैंस के बीच पॉपुलर थे।
लेस्ली फिलिप्स के निधन से उनकी पत्नी को गहरा सदमा पहुंचा है। उन्होंने अपने हसबैंड के निधन पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने एक शानदार इंसान और बतौर हसबैंड को खो दिया है और पब्लिक ने एक सच्चे शो मैन को खोया है। लोग उन्हें प्यार करते थे। वो जहां भी जाते थे, लोग उन्हें बेशुमार प्यार देते थे।
Leave a comment