
नई दिल्ली: भारतीय खाना स्वादिष्ट होन के साथ सेहत के लिए भी बेहद अच्छा होता है। बात करें मसालों की या चटनी-अचार की। खाने की थाली में इसकी उपियोगिता बस स्वाद तक ही सीमित नहीं। आज हम बात करेंगे लहसुन की चटनी की। लहसुन को हजारों साल से औषधि में गिना जाता है। यह खाने में बेहतरीन स्वाद लाने के लिए भी जाना जाता है।
बता दें कि, कच्चा लहसुन खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। हालांकि इसे कच्चा खाने में लोग झिझकते हैं। आप लहसुन की टेस्टी चटनी बना सकते हैं। यह चटनी रोटी, पूड़ी, पराठे, दाल-चावल, खिचड़ी, तहरी किसी भी डिश के साथ खाई जा सकती है।
चट्नी बनाने की विधि
धनिया और मिर्च धोकर काट लें। अब लहसुन को छीलकर धो लें। अगर टमाटर डाल रहे हैं तो इसे भी काट लें। अब जार में धनिया, मिर्च, लहसुन को जार में डाल लें। इसमें सफेद, काला नमक डालें। इसमें टमाटर डाल लें। थोड़ी सी बूंदी या दो चम्मच बेसन भुजिया डाल लें। इसमें जीरा डालें। अगर आप टमाटर नहीं डाल रहे तो पीसने के बाद थोड़ा सा नींबू डालें। फिर ग्राइंड करें। अगर आपको जरूरत लगे तो थोड़ा सा पानी डाल सकते हैं। आप चाहें तो टेस्ट को बैलेंस करने के लिए आधी चम्मच चीनी भी मिला सकते हैं।
चटनी के फायदे
इस चटनी में लहसुन, धनिया, टमाटर, नींबू, काला नमक और जीरा पड़ा है। ये सारी चीजें आपकी हेल्थ के लिए अच्छी हैं। लहसुन इम्यून सिस्टम मजबूत करता है। लहसुन में पाए जाने वाले कंपाउंड्स ब्लड प्रेशर कम करते हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाकर दिल की बीमारी के खतरे को भी कम करता है। लहसुन और धनिया आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई भी करते हैं।
Leave a comment